कुडल के लोगों ने एसडीएम फतेहपुर को ज्ञापन सौंप जखबड़ से शराब ठेका हटबाने को की अपील ।
कुडल के लोगों ने एसडीएम फतेहपुर को ज्ञापन सौंप जखबड़ से शराब ठेका हटबाने को की अपील ।
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / मंगलवार को पँचायत कुडल के
दर्जनों लोगों ने एसडीएम फतेहपुर को ज्ञापन सौंप जखबड़ में खुले शराब के ठेके का स्थान बदलने को अपील की है ।
इस दौरान जानकारी देते हुए पँचायत प्रधान रमेश कुमार ने बताया हाल ही में उनकी पँचायत के जखबड़ क्षेत्र में शराब का ठेका खोल गया है ।
जिस पर पँचायत बासियों को आपत्ति है ।।
क्योंकि जिस जगह पर ठेका खोला गया है बो बस स्टैंड है साथ ही आँगनबाड़ी केंद्र भी है ।
बताया और तो और ठेका खोलने से पहले पँचायत से एनओसी भी नही ली गई है ।
वहीं पँचायत उपप्रधान मनोज कुमार ने बताया आज पँचायत के लोगों ने एसडीएम फतेहपुर से लिखित अपील की है कि जखबड़ में खुले शराब के ठेके को ऊक्त जगह से हटाया जाए अन्यथा लोगों द्वारा उक्त स्थल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
बताया लोगों ने शराब का ठेका उक्त स्थल से हटबाने के किये प्रशासन को 48 घण्टे का समय दिया है ।
वहीं एसडीएम कार्यलय पहुंची ऊक्त क्षेत्र की महिला शक्ति ने बताया कि जिस जगह पर शराब का ठेका खुला है बो एक बस स्टैंड है ।
वहां पर क्षेत्र की बच्चियां स्कूल ,कॉलेज के लिए बस का इंतजार करती है
उंन्होने भी अपील की है कि ऊक्त शराब के ठेके को उक्त स्थल से हटाया जाए ।
वहीं एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती के साथ बात की तो उन्होंने कहा कुडल के लोगों ने जो समस्या बताई है उसे आबकारी बिभाग को भेज दिया जाएगा ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें