विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी मिलना हर हिमाचली के लिए गर्व की बात

अनुराग ठाकुर की बडी सोच से धर्मशाला को बड़ा रुतबा मिला

अनुराग ठाकुर की दूरदर्शी सोच से धर्मशाला स्टेडियम व हिमाचल का विश्व में रुतबा बड़ा

डॉ सुकृत बोले विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी मिलना हर हिमाचली के लिए गर्व की बात


नगरोटा सूरियां:प्रेम स्वरूप शर्मा /  क्रिकेट जगत के सबसे बड़े इवेंट विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम को मिलना हर हिमाचली के लिए गर्व की बात है. हिमाचल जैसे छोटे राज्य ने अनुराग सरीखे नेता की कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. अनुराग ठाकुर की कड़ी मेहनत के बाद अरुण धूमल की सूझबूझ व कार्यक्षमता ने एचपीसीए को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. धर्मशाला को पांच मैच मिलने पर अनुराग ठाकुर का धन्यबाद करते हुए भाजपा युवा नेता डॉ सुकृत ने कहा कि जहां आज स्टेडियम है वहाँ पर किसी समय बड़ी बड़ी चिटानों से भरी पड़ी पहाड़िया थी जिनको हटा कर दुनिया का सबसे खूबसूरत स्टेडियम बनाना कोई आसान काम नही रहा होगा लेकिन अनुराग ठाकुर की दृढ़ इच्छाशक्ति व प्रदेश की जनता के लिए कुच्छ बड़ा करने की जिद्द से ही यह मुमकिन हो पाया है जिसके लिए हम अनुराग ठाकुर के आभारी है. डॉ सुकृत ने कहा कि विश्व कप के पांच मैच मिलने के बाद जहाँ पूरे हिमाचल का नाम विश्व मे ऊंचा हुआ है वहीं खेल के क्षेत्र में इस छोटे राज्य के युवाओं की संभावनाएं बड़ी हैं. उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में देश विदेश से लोग धर्मशाला में मैच देखने आएंगे जिससे टूरिज़म क्षेत्र से जुड़े लाखों हिमाचलियों को लाभ होगा इससे अतिरिक्त जब यह क्रिकेट प्रशंसक वापिस जाएंगे तो हिमाचल की खूबसूरती व संस्कृति का प्रचार प्रसार अपने अपने क्षेत्र में करेंगे जिससे आगामी वर्षो में भी हिमाचल के टूरिज़म को बल मिलेगा. डॉ सुकृत ने हिमाचल को विश्व कप के पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों का तोहफा देने के लिए अनुराग ठाकुर, बी सी सी आई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल व एच पी सी ए का आभार व्यक्त किया.

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन