कस्बा जसूर में पेड़ गिरने से कार और दुकानों को हुआ नुक्सान,कार पर पेड़ गिरते ही लोगों ने सुरक्षित निकाला कार में सफर करने वाले लोगों को

कस्वा जसूर में पेड़ गिरने से कार और दुकानों को हुआ नुक्सान,कार पर पेड़ गिरते ही लोगों ने सुरक्षित निकाला कार में सफर करने वाले लोगों को


नूरपूर के कस्बा जसूर के घमेटा रोड रेलवे फाटक के पास विशाल सफ़ेदे का पेड़ जड के साथ अचानक वहां बने खोखो पर व रोड़ पर गुजर रही कार पर गिरा । पर गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ! कुछ लोगों ने पेड़ गिरने की आवाज सुन ली थी और उन्होंने रोड पर आवाजाही को रोकने की कोशिश भी करना शुरू कर दी थी! लेकिन फिर भी एक कार पेड़ के नीचे आ ही गई ।कार में सफर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ।इस बात की सूचना एसडीएम नूरपूर गुरसिमर सिंह को दी गई तो उन्होंने तुरंत वहां जेसीबी भेज कर रोड को आवाजाही के लिए बहाल करवाना शुरू कर दिया । 

प्रत्शदर्शी शशी भूषण ने कहा कि मैं अभी अपनी दुकान पर आ ही रहा था, कि मुझे पेड़ गिरने की आवाज सुनाई दी, मैंने देखा कि पेड़ गिर रहा है! पेड़ गिर रहा था तो हमने रोड में गाडियां रोकना शुरू कर दी! हमने दो गाड़ियां रोक दी, पर तीसरी गाड़ी जैसे ही आई तो पेड़ उस पर गिर गया! पर गाड़ी मे जो लोग सवार थे वो बच गए! पर गाड़ी को नुक्सान हुआ है और साथ में जिन दुकानों पर पेड़ गिरा वहां भी नुक्सान हुआ है! इसके साथ ही इन पेड़ों के इलावा यहां पर अभी भी कुछ पेड़ ऐसे हैं जो कभी भी गिर सकते हैं! हम सरकार से गुजारिश करना चाहते हैं कि जो पेड़ गिरने की कगार में है उन्हें समय रहते कटवा दे ।यह हादसा सुबह हुआ है! अगर दिन में हुआ होता तो नुक्सान ज्यादा हो सकता था ‌।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन