शहीद सुरिंदर सिंह ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में हिमाचल नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 जवाली: शहीद सुरिंदर सिंह ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में हिमाचल नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने


बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि महेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है तथा युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में आ रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी समाज का आने वाला कल है तथा कल को बेहतर बनाने के लिए नशे से दूर रहना है। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि न तो नशा करें और न ही किसी को नशा करने दें। उन्होंने कहा कि अगर कोई नशा बेचता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाता है। बच्चों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर तहसीलदार जवाली बालकृष्ण शर्मा सहित आईटीआई का स्टाफ मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन