चुनौतियां से निपटने और विकास में तकनीकी सहयोग करे आईआईटी मंडी- मुकेश अग्निहोत्री

 चुनौतियां से निपटने और विकास में तकनीकी सहयोग करे आईआईटी मंडी- मुकेश अग्निहोत्री

संस्थान में जी 20 और एस20 कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा

संस्थान की है अपनी प्रतिष्ठा, भविष्य में कौशल विकास के लिए संस्थान का लेंगे सहयोग

मंडी


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज आईआईटी मंडी (कमांद) में कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में सहयोग देने और सरकार के समक्ष पेश आने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आईआईटी मंडी तकनीकि सहयोग करे। उन्होंने कहा कि संस्थान की अपनी एक प्रतिष्ठा है और इसके द्वारा इजाद जा रही विभिन्न तकनीक समाज के कल्याण के लिए उपयोगी साबित होंगी। उपमुख्यमंत्री ने संस्थान में आज स्किल इंडिया जी20 और एस20 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने उक्त बातें अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया धरातल पर उम्मीद के मुताबिक नजर आना चाहिए ताकि युवाओं का रोजगार सुनिश्चित हो और देश का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने संस्थान के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी समय में विभिन्न प्रकार की तकनीक के लिए प्रदेश सरकार को प्रदेश के बाहर स्थित आईआईटी संस्थानों पर निर्भर न रहना पड़े, इसका प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने ड्रोन तकनीक, रोबोटिक तकनीक आदि से प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की समस्याएं दूर करने के लिए संस्थान से सहयोग भी मांगा।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास के मामले में देश में चीन से प्रतिस्पर्धा करने लायक अधोसंरचना और मानव संसाधन तैयार होना चाहिए ताकि देश को मजबूती प्रदान की जा सके।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान से समन्वय कर शिक्षित बेरोजगार और आम आदमी को स्किल प्रदान कर उनको रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए खाका तैयार किया जाएगा। मामले पर संस्थान से प्रारंभिक वार्तालाप पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कार्यक्रम के अवसर पर रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

उपमुख्यमंत्री ने पेयजल पाइप लाइन में लीकेज और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संस्थान के सहयोग की अपील की। उन्होंने संस्थान को मंडी के कमांद में स्थापित करने के लिए कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह के प्रयासों का जिक्र भी किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, निदेशक आईआईटी मंडी प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ ने की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात

पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ (इंटक) ने उपमुख्यमंत्री के मंडी दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री को कर्मचारियों की मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई कि उपमुख्यमंत्री के साथ 18 मई 2023 को हुई कर्मचारियों की बैठक के दौरान पेश की गई वेतन विसंगति, वेतन पेंशन का भुगतान सहित अन्य मांगों पर उपमुख्यमंत्री द्वारा जल्द उचित विचार किया जाएगा। संघ के विभिन्न पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन