उपायुक्त ने शिलारू, थरमेटी और भट्टाकुफर फल एवं सब्जी मंडियों के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने शिलारू, थरमेटी और भट्टाकुफर फल एवं सब्जी मंडियों के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


शिमला:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आगामी सेब सीजन को लेकर आज शिलारू, थरमेटी और भट्टाकुफर में फल एवं सब्जी मंडियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इनके कार्य को गति प्रदान करने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने शिलारू सब्जी मंडी के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने तथा सब्जी मंडी के पहुँच मार्ग को भी ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेब सीजन को लेकर भी अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने साथ लगती जमीन के लिए डंगा लगाने के निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने थरमेटी सब्जी मंडी का निरीक्षण करते हुए धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को गति प्रदान करने और समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सब्जी मंडी के पहुँच मार्ग के कार्य को भी साथ-साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

आदित्य नेगी ने भट्टाकुफर मंडी का भी निरीक्षण किया।  

इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी सुरेंद्र मोहन, एपीएमसी के अधिकारीगण, निर्माण कार्य में लगे लोग भी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग