टीबी मुक्त अभियान से जुड़ी अन्नपूर्णा

 टीबी मुक्त अभियान से जुड़ी अन्नपूर्णा

टीबी मरीजों के लिये पोषण किट करवायेगी उपलब्ध

पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा/


सिविल अस्पताल पालमपुर में स्थित अन्नपूर्णा वेल्फेयर सोसायटी समाजसेवा के क्षेत्र में एक और पहल करने जा रही है। अन्नपूर्णा "प्रधानमंत्री निक्षय मित्र योजना" से जुड़ कर टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बनने जा रही है। अन्नपूर्णा वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा ने बताया कि सोसाइटी के माध्यम से टीबी मरीजों को गोद लेने का निर्णय किया गया है और उन्हें स्वस्थ होने तक अन्नपूर्णा के माध्यम से "पोषण किट" उपलब्ध करवाई जाएगी। इसकी शुरुआत अन्नपूर्णा कार्यालय में दस मरीजों को राशन किट देकर की गयी जो अगले 6 महीने तक जारी रहेगी। 

इस दौरान दिल्ली से आये समाजसेवी सुबोध भटनागर, अन्नपूर्णा सोसायटी के सह-संरक्षक विनय शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज रत्न, टीबी अधिकारी सुचि दीक्षित, कार्यालय सचिव अनिल पराशर, सुषमा और सौम्या उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन