किन्नौर जिला के लोगों की समस्याओं को किया जाएगा चरणबद्ध तरीके से पूर्ण - जगत सिंह नेगी

 किन्नौर जिला के लोगों की समस्याओं को किया जाएगा चरणबद्ध तरीके से पूर्ण - जगत सिंह नेगी

जिला के ज्ञाबुंग व रोपा पंचायत का दौरा कर सुनीं जनसमस्याएं


जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का सुधार व रोपा नाले में बेली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सांय किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल के ज्ञाबुँग का दौरा कर स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनी।

राजस्व मंत्री जगत सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का सुधार शीघ्र किया जायेगा तथा रोपा नाले में बेली ब्रिज का निर्माण किया जायेगा ताकि बाड़ के कारण होने वाली सड़क अवरूधता से निजात मिल सके। उन्होंने रोपा पंचायत की विभिन्न मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत रोपा इंद्र लॉकटस ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया व पंचायत की विभिन्न मांगे मंत्री महोदय के समक्ष रखी। ग्राम कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह और बुद्धा सिंह ने भी अपने विचार सांझा किए।

इस अवसर पर विश्व करमा सभा ने एक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

राजस्व मंत्री ने लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व करमा सभा को 15 हजार रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

इससे पूर्व राजस्व मंत्री ने पूह उपमण्डल की ग्राम पंचायत रोपा में भी लोगों की जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने रोपा में बैली ब्रिज के निर्माण का आश्वासन दिलाया और कहा की रोपा के लोगों की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त मंडलाधिकारी विनय मोदी, अध्यक्ष चंदर गोपाल, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य सूर्य बोरिस, जिला कांग्रेस समिति के महासचिव निर्मल नेगी, बंसी लाल नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन