मंडी जिला में कहीं लैंडस्लाईड तो कहीं पहुंचा वाहनों को नुकसान हई विद्युत व पेयजल आपूर्ति भी ठप्प

मंडी जिला में कहीं लैंडस्लाईड तो कहीं पहुंचा वाहनों को नुकसान हई विद्युत व पेयजल आपूर्ति भी ठप्प


मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग कमांद के पास फिर से लैंडस्लाईड होने के कारण बंद हो गया है। पिछले कल भी इसी स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ था। वहीं एनएच सात मील के पास बंद हो गया था लेकिन उसे यातायात के लिए एकतरफा बहाल कर दिया गया है। मंडी से पठानकोट मार्ग घटासनी के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है और उसे खोलने का प्रयास जारी है। जिला के बहुत से संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं और विद्युत व पेयजल आपूर्ति भी ठप्प बताई जा रही है। लारजी और पंडोह डैम को जलस्तर बढ़ने के कारण भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण मंडी शहर के बीचों बीच बहने वाली ब्यास नदी के जलस्तर में भारी ईजाफा हो गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम के बिगडे मिजाज में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है और किसी भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन को सूचित करने की सलाह दी है।

तो वहीं विधानसभा क्षेत्र सराज के जंजैहली के गांव तुंगाधार में बाढ़ आग गई। इस कारण नाले के साथ खड़े किए गए 4 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसमें एक ट्रैक्टर, स्कार्पियो, पिकअप औल टाटा की जेस्ट गाड़ी है। इसके अलावा क्षेत्र में घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं सराज के ही बगस्याड़ में भूस्खलन से एक घर क्षतिग्रस्त और 2 गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। बारिश के कारण चौलचौक-जंजैहली सड़क मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

इसी के साथ गोहर बाजार से बाहवा संपर्क मार्ग पर बना पुल भारी बारिश के कारण पानी के वेग में बह गया है। इस कारण गोहर से ग्राम पंचायत दाण की तरफ आवाजाही बंद हो गई है। क्षतिग्रस्त पुल के एक पिल्लर को बीते साल भी बरसात में नुकसान हुआ था। लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण अब पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।इसके अलावा जिला मंडी के सुंदरनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलोहड़ के गांव धनेश्वरी और डैहर उप तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में कीचड़ वाला पानी घुस गया है। घरों में पानी घुसने का कारण निर्माणाधीन फोरलेन कंपनी द्वारा सड़क के साथ निकासी नालियों का सही निर्माण न करना बताया जा रहा है।बल्हघाटी की बात करें तो यहां पर नालियां बंद हो जाने से सारा पानी फोरलेन पर आ पहुंचा है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये