युवा पीढ़ी के लिए तकनीकी शिक्षा को बनाया जाएगा सुदृढ़ - शिक्षा मंत्री

 युवा पीढ़ी के लिए तकनीकी शिक्षा को बनाया जाएगा सुदृढ़ - शिक्षा मंत्री 

रोहित ठाकुर ने बैरली गांव में सड़क का किया लोकार्पण, धार गांव में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत 

शिमला  


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ बनाया जाएगा ताकि उन्हें घर द्वार पर रोजगार परक शिक्षा और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हो सके। 

रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल के धार गांव में तीन दिवसीय धार उत्सव के वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल महासू क्षेत्र का मशहूर खेल रहा है और क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ी निकले हैं जोकि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।   

शिक्षा मंत्री ने धार गांव सड़क को पक्का करने के लिए 40 लाख रुपए देने की घोषणा की और सामुदायिक भवन धार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने बैरली गांव में 30 लाख रुपए से निर्मित एक किलोमीटर सड़क का लोकार्पण किया और क्षेत्र में संपर्क मार्गों को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया ताकि किसानों को अपने उत्पाद मंडी में पहुंचाने के लिए कोई दिक्कत न हो। 

रोहित ठाकुर ने क्षेत्र के विकास में स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का उल्लेख किया और उनकी विकास की गाथा को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। 

उन्होंने वॉलीबॉल का आयोजन करने वाले युवक मंडल धार को 50 हजार रुपए प्रदान किए।  

इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा किया। 

इससे पूर्व स्थानीय प्रधान सुषमा सौहता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। 

इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी राजीव सांख्यान, धार पंचायत के पूर्व प्रधान महेंद्र चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन