राजकीय प्राथमिक पाठशाला गागला में जेबीटी अध्यापक के रिक्त पद को भरने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

राजकीय प्राथमिक पाठशाला गागला में जेबीटी अध्यापक के रिक्त पद को भरने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा 

चंबा: जितेन्द्र खन्ना / राजकीय प्राथमिक पाठशाला गागला में जेबीटी अध्यापक के रिक्त पद को भरने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन से अवगत करवाते हुए स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुनी चंद ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में करीब 100 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बीते लंबे समय से जेबीटी शिक्षक का पद स्कूल में खाली चल रहा है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में उचित शिक्षा ना मिल पाने के कारण बच्चों का भविष्य उज्जवल कैसे हो पाएगा। कई बार सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है, लेकिन परिणाम शून्य ही रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जेबीटी शिक्षक के रिक्त पद को भरा जाए। यदि जल्द उनकी मांग को पूरा न किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग