उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी द्वारा ग्राम पंचायत कटिण्डी में जागरूकता शिविर का आयोजन

 उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी द्वारा ग्राम पंचायत कटिण्डी में जागरूकता शिविर का आयोजन 

मंडी हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रदेश में 18 से 26 जून 2023 तक चलाए जा रहे जागरूकता एवं संवेदीकरण अभियान के तहत उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी सदर द्वारा आज रविवार को सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत कटिण्डी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सीजेएम मण्डी सूर्य प्रकाश, मुख्य अथिति के रूप मे उपस्थित रहे ।

 उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी आपसी समन्वय से ही नशीले पदार्थों की रोकथाम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की जब युवाओं को लत लग जाती है तो वे अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए गलत काम करने लगते है। एक बार इस नशे की लत लगने पर इसे छोड़ना बहुत मुश्किल है। हमें इस नशे के जाल से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए


समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। हमें यह नहीं सोचना है कि मेरा बेटा या बेटी इस नशे से मुक्त हैं। नशा की यह आग कभी भी आपके घर को जला सकती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और अदालतें अपना काम कर रही हैं। लेकिन समाज को भी अब आगे आकर नशमुक्त समाज की स्थापना करने में अपना योगदान देना होगा।

एडवोकेट ललित ठाकुर और डॉ रवितान्या शर्मा तथा एएसआई नरेंद्र सिंह ने भी लोगों को नशे के दुष्परिणाम, नशे की लत वाले लोगों के पुनर्वास इत्यादि की जानकारी देकर जागरूक किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कटिंडी सूरज कुमार, पंचायत सदस्य, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मण्डल के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग