युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल महत्वपूर्ण - डाॅ. शांडिल

 युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल महत्वपूर्ण - डाॅ. शांडिल


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डाॅ. शांडिल गत सांय सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत शामती के गांव धोबटन में आयोजित मेले को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे।

डाॅ. शांडिल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत शामती के मझगांव खुर्द में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास भी किया।  

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल जहां व्यक्ति को शरीरिक रूप से मज़बूत बनाता है वहीं मानसिक रूप से सुदृढ़ भी करता है। आज के व्यस्त जीवन में सभी के लिए खेल-कूद गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। खेल मनुष्य के कार्य करने के तरीकों में गति और सक्रियता लाता है।

डाॅ. शांडिल ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेल-कूद बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि खेल-कूद गतिविधियों से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे वह किसी भी प्रकार के नशे से दूर रह सकता है।

उन्होंने धरान्जटी खुर्द के सम्पर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 02 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत शामती के मझगांव खुर्द में निर्मित खेल मैदान के लिए 05 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा भी की।

उन्होंने मझगांव से धोबटन मेला मैदान तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 02 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत घर कोठों के निर्माण के लिए 03 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की।

डाॅ. शांडिल ने मेला समिति को 11 हजार रुपये दने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किए।

डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला परिषद सदस्य मनोज वर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के उपाध्यक्ष रजत थापा, ग्राम पंचायत शामती की प्रधान लता, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शामती के उप प्रधान राकेश मेहता, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, मेला समति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर, सुन्दर सिंह ठाकुर, राम रत्न, संजीव सूद, यादविन्द्र ठाकुर, अमर सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग