चंबा जिला के जनजातीय उपमंडल पांगी के किलाड-सेचू संपर्क मार्ग पर जिप्सी के गहरे नाले में जा गिरने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत

 चंबा जिला के जनजातीय उपमंडल पांगी के किलाड-सेचू संपर्क मार्ग पर जिप्सी के गहरे नाले में जा गिरने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है,जबकि दो लोग नाले के तेज बहाव में बह कर लापता हो गए हैं।   चंबा  : जितेन्द्र खन्ना /पुलिस व


ग्रामीण नाले में बहे लोगों की तलाश को लेकर सर्च ऑपरेशन छेड़े हुए हैं फिलहाल नाले में बहे लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात हिल्लूटवान से सेचु की और आ रही जिप्सी सेचू पुल के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। देर रात हुई दुर्घटना का पता गुरुवार सवेरे लग जब लोगों ने नाले में वाहन को गिरा पाया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन आरंभ किया। इस दौरान पुलिस ने वाहन में सवार एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया, जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने पांगी के सेचू नाले में गिरने से तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

मृतकों की सूची

 1) तेनजिन गाफल सुपुत्र श्री अमरजीत गांव हिल्लुटवान डाकघर उदीण तहसील व थाना पांगी  

2) बलबीर पुत्र सुनबीर गांव हिल्लुटवान डाकघर उदीण तहसील व थाना पांगी  

3) देवी चन्द पुत्र प्रभदयाल गांव व डाकघर सेचु

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन