डाॅ. शांडिल ने बास्केटबाॅल खिलाड़ी अभिनाश को किया सम्मानित

 डाॅ. शांडिल ने बास्केटबाॅल खिलाड़ी अभिनाश को किया सम्मानित


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने आज स्पेशल ओलम्पिक वल्र्ड समर गेम्ज में बास्केटबाॅल की टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी अभिनाश व उनके कोच राज कुमार को सम्मानित किया।

डाॅ. शांडिल ने कहा कि 17 से 25 जून, 2023 तक बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित स्पेशल ओलम्पिक में हिमाचल के खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विशेष बच्चों में खेल प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। जिसको हिमाचल के कोच निखारने का कार्य कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप विशेष बच्चों ने हिमाचल और देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से कोई भी व्यक्ति अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने इस अवसर पर कोच राज कुमार को बास्केटबाॅल खिलाड़ी अभिनाश को बेहतरीन प्रशिक्षण देने पर सम्मानित भी किया।  

स्वास्थ्य मंत्री ने बास्केटबाॅल की टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक खिलाड़ी अविनाश को ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।  

उन्होंने कहा कि वह विशेष बच्चों की भविष्य में भी सहायता करना चाहते है। इस लिए उन्होंने संस्था को निवेदन किया कि वह बच्चों के उत्थान के लिए प्रस्ताव उन्हें भेजे।

इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुरेन्द्र सेठी, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के उपाध्यक्ष रजत थापा, विशेष ओलम्पिक हिमाचल प्रदेश की उपाध्यक्ष रशिम धर सूद, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन