पिल्लरों के पास निर्मित डंगों के पास की मिट्टी बह जाने से करोड़ों की सिद्धाथा नहर परियोजना को खतरा।

 पिल्लरों के पास निर्मित डंगों के पास की मिट्टी बह जाने से करोड़ों की सिद्धाथा नहर परियोजना को खतरा।

भारी बारिश के कारण पिल्लरों के पास पड़े 8-10 फीट गहरे गड्ढे, नींव झांक रही बाहर


जवाली विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन करोड़ों की लागत से निर्मित सिद्धाथा नहर परियोजना का बसंतपुर क्रासिंग के पास पिल्लरों के पास निर्मित डंगों के भारी बारिश के कारण बह जाने से नहर के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। जोरदार बारिश के कारण पिल्लरों की सुरक्षा को लगाए गए डंगे बह गए हैं तथा पिल्लरों के पास कुछ भी नहीं बचा है। इनकी कोई भी सुरक्षा नहीं रही है। सिद्धाथा नहर परियोजना के पिल्लरों के पास करीबन 8-10फीट गहरा गड्ढा पड़ गया है। पिल्लरों के पास पड़े गड्ढों को देखने से ही डर लग रहा है। पिल्लरों की नींव तक बाहर निकल आई है तथा अगर दोबारा जोरदार बारिश होती है तो सिद्धाथा नहर का पुल गिर सकता है। अगर पिल्लर क्षतिग्रस्त हुए तो लाखों रुपए का नुकसान हो जाएगा। बुद्धिजीवियों ने प्रशासन व सिद्धाथा नहर परियोजना के अधिकारियों से मांग उठाई है कि सिद्धाथा नहर के पिल्लरों को डंगे लगाकर बचाया जाए।

    इस बारे में जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि सिद्धाथा नहर के पिल्लरों के पास से डंगे बारिश के कारण बह गए हैं तथा पिल्लरों के पास डंगे लगाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन