नूरपुर बना बेसहारा जानवरों का अड्डा,जगह जगह सड़कों पर डेरा जमाए रहते है यह बेसहारा जानवर,फसलों को कर रहे तबाह

उपमंडल नूरपुर बना बेसहारा जानवरों का अड्डा,जगह जगह सड़कों पर डेरा जमाए रहते है यह बेसहारा जानवर,फसलों को कर रहे तबाह

शहर में राहगीरों के लिए बन रहे मुसीबत,एसडीएम नूरपुर ने दिया जल्द निजात दिलाने का आश्वासन


नूरपुर विधानसभा बेसहारा गौवंश का अड्डा बनकर रह गई है।शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इनकी तादात बहुत बढ़ चुकी है।वही राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ग्रामीण सम्पर्क मार्गों पर भी जगह जगह इनके झुंड दिखाई दे रहे है।यही कारण है कि किसानों का फसलों के प्रति मोहभंग होता जा रहा है।पूरी विधानसभा में कोई ऐसी पंचायत नहीं है जो इनसे अछूती हो।यही नहीं नूरपुर शहर की ऐसी कोई गली नही जहां यह गौवंश दिखाई ना दे।स्थिति इतनी भयावह है कि कई बार इन गौवंश का शिकार राहगीरों को बनना पड़ता है।लेकिन अफ़सोस कि शासन-प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए आज तक कोई ठोस नीति नहीं बना पाया।सरकारें आई सरकारें गई लेकिन स्थिति यथावत है।कोई भी सरकार इस समस्या से निज़ात नहीं दिला पाई।

 कोई समय था जब गौवंश को बहुत ही चाव से पाला जाता था लेकिन इस बदलते परवेश में इंसान इतना स्वार्थी हो गया है कि जब तक गाय दूध देती है तो उसे पाला जाता और उसके बाद उसे सड़कों पर भटकने के लिए छोड़ दिया जाता है।

एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह की माने तो यह एक बहुत ज्वलन्त समस्या है।उन्होंने कहा कि नूरपुर उपमंडल में मात्र एक ही गौसदन है और वो इस समय क्षमता से अधिक भरा हुआ है।उन्होंने कहा कि जो लोग अपने पालतू जानवरों को छोड़ते है उनके खिलाफ़ प्रशासन सख्त कदम उठाएगा।उन्होंने कहा कि जो जानवर मारने को पड़ रहे है उनको लेकर जैसे ही शिकायत मिलती है तो उन्हें पकड़ कर गौशाला शिफ्ट किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन