कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने डलहौजी में आलू गुणन फार्म का किया निरीक्षण

 कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने डलहौजी में आलू गुणन फार्म का किया निरीक्षण

फार्म के चारों और बाड़ लगाने के दिए निर्देश

कहा...पोषक अनाज, जंगली गेंदे की खेती व फलदार पौधे लगाने की तलाशी जाए संभावनाएं 

चंबा : जितेन्द्र खन्ना / कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आज


डलहौजी के समीप कृषि विभाग के आलू गुणन फार्म का निरीक्षण किया I निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों को फार्म के चारों और बाड़ लगाने के निर्देश दिए ताकि फसलों को जंगली जानवरों के नुकसान से बचाया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पोषक अनाज की खेती, जंगली गेंदे की खेती या फलदार पौधे लगाने की संभावनाएं तलाशें ताकि इस फार्म का अधिक से अधिक लाभ लिया जा सके। 

उन्होंने कहा कि इस बीज गुणन फार्म का कुल क्षेत्रफल 8.58 हेक्टेयर है जिसमें से 3.33 हेक्टेयर क्षेत्र ही कृषि योग्य है I इस खरीफ मौसम में फार्म में स्थानीय राजमाह तथा कोदरा के बीजों का गुणन किया जाएगा I पैदावार निकलने के बाद यह बीज अगले वर्ष अन्य किसानों को वितरित किए जाएंगे क्यूंकि राजमाह की अन्य किस्मों के मुकाबले जिला चंबा के स्थानीय राजमाश बाजार में अच्छे दामों पर बिकते हैं I 

उन्होंने बताया इस आलू गुणन फार्म का वर्ष 1952 से कृषि बीज उत्पादन किया जा रहा है I इस फार्म में पहले बीज आलू का गुणन किया जाता था लेकिन वर्ष 2019 में पाया गया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आलू गुणन फार्मों में पोटैटो सिस्ट नेमाटोडे नाम के जीवाणुओं की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर पैदा किए गए आलू के बीज को जब किसान खेतों में लगाएंगे तो पैदावार में कमी आयेगी ।

इसके मद्देनजर ही फार्म में आलू के बीज का उत्पादन बंद कर दिया गया।

प्रो.चंद्र कुमार ने इस फार्म में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विभाग को निर्देशित भी किया।

इस दौरान उप निदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान ने कृषि मंत्री को शॉल टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, 

उप निदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, विषयवाद विशेषज्ञ चुवाड़ी डॉ सनी पटियाल, उप मंडलीय भू संरक्षण अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर के अतिरिक्त सचिव कृषि उत्पाद मंडी समिति चंबा डॉ. भानु प्रताप भी उपस्थित रहे I

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन