पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की खण्ड स्तरीय बैठक विश्रामगृह में हुई आयोजित

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की खण्ड स्तरीय बैठक विश्रामगृह में हुई आयोजित

नगरोटा सूरियां :प्रेम स्वरूप शर्मा /    आज पेंशनर वेलफेयर


एसोसिएशन ने खण्ड स्तरीय नगरोटा सूरियां विश्रामगृह में आयोजित एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता खण्ड प्रधान गुरदेव भारती ने की व मंच का संचालन एसोसिएशन की खण्ड महासचिव व जिला प्रेस सचिव सुभाषना भारती ने किया। बैठक में सभी वक्ताओं ने पेंशनरों को आ रही समस्याओं को उठाया। बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार से अनुरोध किया गया कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए तथा अन्य बकाया देय एरियर को भी देने का प्रावधान करें। इस दौरान एसोसिएशन के साथ नए जुड़े सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। एसोसिएशन में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल साथ योध सिंह, प्रिंसिपल सुभाष धीमान, प्रिंसिपल सतनाम सिद्धू, सुरजीत धीमान, संजय कुमार, डीपी विजय कुमार ने भी सदस्यता ली। बैठक में बरिष्ठ उपप्रधान करतार सिंह, कोषाध्यक्ष रामपाल धीमान, मुख्य सलाहकार पीसी विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुभाष धीमान, पूर्ण चन्द चौधरी, सरूप भारती, मदन शर्मा, सतनाम सिंह सिद्धू, योद्धा सिंह, संगठन सचिव सुदर्शन कुमार, एचडीएम तिलक राज, मनोहर सिंह व सुभाष शर्मा सहित करीब 150 पेंशनर उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस