22 फल एवं सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित लाभांश से अधिक विक्रय करने पर किया गया 30 हजार 782 रुपए का जुर्माना

22 फल एवं सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित लाभांश से अधिक विक्रय करने पर किया गया 30 हजार 782 रुपए का जुर्माना


उपमण्डलाधिकारी कल्पा एवं जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, खवांगी, हाॅस्पिटल मोड़ तथा दाखो के कुल 21 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान फल एवं सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में थोक/परचून लाभांश एवं मूल्य सूची प्रदर्शन करने के संबंध में जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान अधिकतर सब्जी एवं फल विक्रेताओं द्वारा सब्जियों व फल के क्रय वाउचर उपलब्ध न करवाने, मूल्य सूची प्रदर्शित न करने तथा निर्धारित लाभांश से अधिक विक्रय वसूले जाने के लिए 30 हजार 782 रुपये का जुर्मान किया गया तथा 649 किलो सब्जी व 17 किलो फल जब्त किए गए।


भविष्य में भी जारी रहेंगे औचक निरीक्षण, दोषी विक्रेताओं से वसूला जायेगा अधिक जुर्माना


शशांक गुप्ता ने सभी फल व सब्जी विक्रेताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह भविष्य में क्रय वाउचर तथा व्यापारिक परिसर में स्पष्ट शब्दों में मूल्य सूची प्रदर्शित करें तथा कोई भी व्यापारी तय लाभांश से अधिक मूल्य न वसूले अन्यथा कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर इसी प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे तथा दोषी पाये जाने वाले विक्रेताओं से अधिक जुर्माना वसूल किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस