हाड़ा में मिले ग्रेनेड को आर्मी दल ने मझार में पौंग बांध किनारे सुरक्षित स्थान पर जाकर डिफ्यूज किया

हाड़ा में मिले ग्रेनेड को आर्मी दल ने मझार में पौंग बांध किनारे सुरक्षित स्थान पर जाकर डिफ्यूज किया

बीडी सेल धर्मशाला को बुलाया गया लेकिन यह सेल ग्रेनेड को डिफ्यूज करने में रही असफल


फतेहपुर: वलजीत ठाकुर 

 पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत हाड़ा में बीईईओ कार्यालय के समीप झाड़ियों में जिंदा ग्रेनेड मिलने से पंचायतवासियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा सैर करते समय हाड़ा में ग्रेनेड जैसी चीज देखी तो इसकी सूचना पुलिस थाना फतेहपुर में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजिंदर कुमार टीम के साथ मौका पर पहुंच गए तथा जांच पड़ताल करने में जुट गए। एसपी नूरपुर अशोक रत्न भी पुलिस टीम के साथ मौका पर पहुंच गए। ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए बीडी सेल धर्मशाला को बुलाया गया लेकिन यह सेल ग्रेनेड को डिफ्यूज करने में असफल रहा। बाद में जालंधर से विशेष आर्मी दल को बुलाया गया जिसने मौका पर पहुंचकर ग्रेनेड को बड़ी मुस्तैदी के साथ इंस्ट्रूमेंट के माध्यम से उठाया तथा मझार में पौंग बांध किनारे सुरक्षित स्थान पर चलाकर डिफ्यूज किया। अब सवाल उठता है कि यह ग्रेनेड यहां आया कैसे होगा। 

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि ग्रेनेड को मझार में पौंग झील किनारे सुरक्षित जगह पर चलाकर डिफ्यूज कर दिया है तथा पुलिस आगामी जांच कर रही है।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन