किन्नौर जिला के आम लोगों की उचित मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण किया जाएगा - जगत सिंह नेगी

किन्नौर जिला के आम लोगों की उचित मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण किया जाएगा - जगत सिंह नेगी

जिला के रिस्पा पंचायत के स्किबा गांव का किया दौरा


राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज रिस्पा पंचायत के स्किबा गांव के नागिन माता परिसर में स्थानीय लोगों की जन-समस्याएं सुनी। उन्होंने इस दौरान लोगों की सभी उचित मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मूलभूत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार का विशेष बल गुणात्मक और समयबद्ध रूप से राज्य की जनता को मूलभूत अधोसंरचना तैयार कर उसका उचित लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर को विकास के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने के लिए वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर अपने नैसंगिक सौंदर्य व आतिथ्य सत्कार के लिए देश सहित विदेश भर में प्रसिद्ध है। ऐसे में यह आवश्यक है कि यहां आने वाले अतिथिगण व पर्यटक हर प्रकार की सुविधा प्राप्त कर सकें जिसका मूल उद्धारण होता है दूर-दराज गांव व पर्यटक स्थलों तक सम्पर्क सड़क मार्गों की उपलब्धता तथा अन्य मूलभूत अधोसरंचनाओं का निर्माण।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के आम लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चत बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने लोगों के स्किबा गांव की सम्पर्क मार्ग को पक्का करने, स्किबा में पार्क विकसित करने के कार्य व गांव के लिए मलनिकासी योजना इत्यादि जैसे बुनियादी कार्यों की मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिलाया।

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत रिस्पा राजेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और उप-प्रधान विजय कुमार ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मंडलाधिकारी पूह विनय मोदी, किंफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन