अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की बोरवेल ड्रिलिंग मशीन, हादसे में एक की मौत, 2 घायल

 अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की बोरवेल ड्रिलिंग मशीन, हादसे में एक की मौत, 2 घायल 

विधायक केवल पठानिया ने मौके पर पहुंच कर की राहत-बचाव अभियान की अगुवाई 


शाहपुर पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहुवा के छतरी बाजार के समीप सोमवार को एक बोरवेल ड्रिलिंग मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायल लोग शाहपुर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गाड़ी में सवार तीनों लोग राजस्थान से सम्बन्धित बताये जा रहे हैं। 

हादसे की सूचना मिलते ही शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंच कर खुद राहत बचाव अभियान की अगुवाई की। चीफ मेडिकल ऑफिसर सुशील शर्मा भी उनके साथ रहे। 

विधायक ने दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके निशुल्क इलाज और उचित देखभाल के निर्देश दिए। 

उन्होंने एसडीएम करतार चंद को पीड़ितों को राहत मैन्युअल के अनुसार फौरी राहत प्रदान करने को कहा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस