भरमाड़ की सत्या देवी के घर घुसा पानी, कई बार पंचायत प्रधान को बताया पर समस्या का कोई हल ना निकला, प्रशासन से लगाई गुहार

भरमाड़ की सत्या देवी के घर घुसा पानी, कई बार पंचायत प्रधान को बताया पर समस्या का कोई हल ना निकला, प्रशासन से लगाई गुहार 

कमरे में पानी भरने के कारण तैरता सामान 

भरमाड़ : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधान सभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड 11, रिढ़ी के पास सत्या देवी स्वर्गीय तिलक राज गांव भगवाल (रिढी़) के घर में बरसात का पानी घुस गया है।जिससे सत्या देवी का परिवार काफी परेशान है । 

सत्या देवी ने बताया कि बरसात के पानी को लोगों द्वारा उनके घर की तरफ मोड़ दिया जाता है । जिस से हर बार बरसात का पानी उनके घर में घुस जाता है । उन्होंने इस बारे कई बार पंचायत प्रधान भरमाड़ सुशील कुमार व पंचायत सदस्यों को मौका दिखाया । लेकिन पंचायत ने इस समस्या का कोई भी हल नहीं निकला । उन्होंने बताया कि बरसाती पानी से उनके मकान के गिरने का खतरा भी बना हुआ है । और जान माल की क्षति की आशंका बनी रहती है । जिस कारण उनका परिवार भय के साये में जी रहे हैं ।इस बारे जब पंचायत प्रधान को फोन किया ओर वीडियो वॉट्सएप ओर सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी लेकिन उन्होंने इस पर कोई कार्यबाही नही की और ना ही पंचायत की तरफ से कोई आया जवाब ।  

अभी तक इस समस्या का कोई हल न हो पाने के कारण पूरा परिवार परेशान है । उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी इस समस्या का हल निकाला जाए । जब इस बारे पंचायत प्रधान सुशील कुमार से फोन पर बात करनी चाही तो उनका फोन सविच आफ था। जब इस बारे पंचायत सदस्य सुमन कुमारी से जानना चाहा तो उनहोंने बताया कि मैं मौके पर गई थी उस समय सत्या देवी के मकान में पानी घुसा था और इस बारे प्रधान को सूचित कर दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन