संतोषगढ़ में आवारा पशु के बाइक से टकराने के कारण युवक की हुई मौत

संतोषगढ़ में आवारा पशु के बाइक से टकराने के कारण युवक की हुई मौत 


ऊना के संतोषगढ़ का रहने वाला मनीष कुमार मंगलवार रात टाहलीवाल के एक उद्योग से अपनी ड्यूटी देकर वापिस अपने घर संतोषगढ़ लौट रहा था कि संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर मैरिज पैलेस के समीप पहुंचने पर सड़क पर अचानक आवारा पशु बाइक से टकरा गए। जिस कारण 21 वर्षीय मनीष   पुत्र हरि कृष्ण, निवासी वार्ड छह नगर परिषद संतोषगढ़ बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे तुरंत स्थानीय लोगों के मदद से  जिला अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां पर इलाज के दौरान मनीष कुमार की मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन