नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय चंबा और रामपुरा जेल में शिविर आयोजित

 नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय चंबा और रामपुरा जेल में शिविर आयोजित

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण विशाल कौंडल ने की अध्यक्षता

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /


आज की युवा पीढ़ी नौजवानों में नशे का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे समाज में आए दिनों बाद विवाद की विभिन्न घटना हो रही है तथा अनेको प्रकार की कुरीतियों उभर कर सामने आ रही है यह बात आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण विशाल कौंडल ने जिला में नशा मुक्ति हेतु चलाए गए बिशेष अभियान के तहत राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में प्रेरणा दी इंस्पिरेशन द्वारा बच्चों को दी जा रही ताई कमांडो की कोचिंग और राजपुरा जेल में अयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि समाज और परिवार को नशा मुक्त बनाने के लिए हमें अपने परिवार से पहल करनी चाहिए ताकि भविष्य में युवा वर्ग को इस कुरीति से बचाया जा सके।उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों का यह मूल दायित्व बनता है कि वह अपने बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान रखें ताकि बच्चे अपनी उर्जा का दोहन पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में करें।

शिविर में एनडीपीएस अधिनियम के अलावा घरेलू हिंसा अधिनियम,सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, मौलिक अधिकार, पंचायती राज अधिनियम,उपभोक्ता संरक्षण,सूचना का अधिकार, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, वूमेन हेल्पलाइन नंबर व महिलाओं से जुड़े विभिन्न अधिकारों और कर्तव्य के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर दीपक भाटिया, जेल वार्डन अमित राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस