सुगनाड़ा के ग्रामीण पेयजल समस्या दो दिन में हल नहीं की गई तो जलाएंगे जलशक्ति विभाग का पुतला

सुगनाड़ा के ग्रामीण पेयजल समस्या दो दिन में हल नहीं की गई तो जलाएंगे जलशक्ति विभाग का पुतला

सुगनाड़ा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से दी है चेतावनी


नगरोटा सूरियां: प्रेम स्वरूप शर्मा / जलशक्ति विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां के तहत पंचायत सुगनाड़ा के वार्ड नम्बर एक में पेयजल समस्या गम्भीर हो गई है। उन्होंने विभाग को चेताया कि दो दिन के भीतर यदि समस्या का हल नहीं किया तो हरिजन बस्ती के ग्रामीण जलशक्ति विभाग का पुतला जलाकर आंदोलन शुरू कर देंगे।

ग्रामीण रिंकू कुमार, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, नरेश कुमार व रूमेल सिंह जीतू ने बताया कि 

ग्राम पंचायत सुगनाड़ा वार्ड नंबर 1 हरिजन बस्ती के कुछ निवासी पीने वाले पानी की समस्या से बहुत परेशान हैं। उनका आरोप है कि गांव में पानी की सप्लाई दिन में दो बार आती है, पर हमारे कुछ घर (5 या 6) ऐसे हैं जिन्हें दिन में एक टाईम भी पानी सही ढंग से नहीं मिलता। नगरोटा सूरियां के जल शक्ति विभाग का सारा स्टाफ़ हमारी समस्या को जानता है। कई बार एसडीओ और जेइ मोका देख कर गए लेकिन समस्या का कोई हल नहीं किया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्प लाइन और कुछ उच्च अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से दी गई है कि यदि हमारे कनेक्शन को ट्यूबल की पाइप लाइन के साथ नहीं जोड़ा गया तो हम बहुत ही जल्द खाली घड़े लेकर दफ्तर के आगे धरना देंगे और जल शक्ति विभाग नगरोटा सूरियां का पुतला जला कर अपना रोष प्रकट करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस