लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें अधिकारी : भवानी सिंह पठानिया
लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें अधिकारी : भवानी सिंह पठानिया नूरपुर में उपमंडल स्तरीय योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर संयुक्त कार्यालय भवन के मीटिंग हॉल में उपमंडल स्तरीय योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने की। पूर्व विधायक अजय महाजन भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में नूरपुर उपमंडल में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं, कार्यक्रमों तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही 20-सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की भी जानकारी ली गई। बैठक के दौरान भवानी सिंह पठानिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से लंबित कार्यों की स्थिति, कार्यों को पूर...