संदेश

राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ चम्बा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई।

चित्र
  राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ चम्बा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई।   चंबा : जितेंद्र खन्ना / बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय वर्मा ने की, जिसमें जिले के सभी 16 खंडों के लगभग 70 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ​बैठक के दौरान अध्यापकों की लंबित मांगों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।​ बैठक में मुख्य रूप से 20 वर्ष की सेवा के बाद मिलने वाली विशेष वेतन वृद्धि पर चर्चा हुई। संघ ने निर्णय लिया कि सरकार के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से रखा जाएगा और इन वृद्धियों को पुनः बहाल करने की मांग की जाएगी। कला, हिमाचल की लोक संस्कृति और योग जैसे विषयों की पुस्तकों को हिंदी माध्यम में भी उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया ताकि छात्रों को समझने में आसानी हो। कला शिक्षा की पुस्तकों में विषय से संबंधित अध्यायों को जोड़ने और अनावश्यक अध्यायों को हटाने पर सहमति बनी। कला और शारीरिक शिक्षकों के जो पद 'पूल' में डाले गए हैं, उन्हें समाप्त कर पदों को वापस बहाल करने की मांग उठाई गई। ​जिला अध्यक्ष संजय वर्...

तीन दशकों की शानदार सेवा के बाद दिलवर हीरा रिटायर, गांव में बैंड-बाजों संग भव्य स्वागत

चित्र
 तीन दशकों की शानदार सेवा के बाद दिलवर हीरा रिटायर, गांव में बैंड-बाजों संग भव्य स्वागत अब समाज सेवा और पंचायत में नई पारी की तैयारी ! ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरा के गांव बुसकाड़ा से समाजसेवा और देशभक्ति की मिसाल बने दिलवर हीरा आज पंजाब सरकार के लेबर मंत्रालय में डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति एक लंबे और गौरवशाली प्रशासनिक सफर का अंत ही नहीं, बल्कि समाज सेवा की नई शुरुआत का संकेत भी है। दिलवर हीरा ने अपने करियर की शुरुआत देश सेवा से करते हुए वर्ष 1985 में भारतीय वायु सेना में भर्ती होकर की। करीब 20 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद वे वर्ष 2005 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद भी उनका सेवा का जज्बा कम नहीं हुआ और उन्होंने वर्ष 2009 में पंजाब सरकार के लेबर विभाग में अपनी जिम्मेदारी संभाली। लगभग 18 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद आज वे सम्मानपूर्वक रिटायर हुए। सेवानिवृत्ति के बाद जैसे ही दिलवर हीरा अपने गांव पहुंचे, वहां का माहौल उत्सव में बदल गया। उनके पिता सूबेदार हरनाम सिंह, माता सरला देवी, पत्न...

कोतवाली बाज़ार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप भाजपा में शामिल ।

चित्र
कोतवाली बाज़ार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप भाजपा में शामिल ।  भाजपा नेता व विधायक सुधीर शर्मा ने विधिवत दिलवायी सदस्यता व किया स्वागत ।  धर्मशाला  व्यापार मंडल कोतवाली बाज़ार के अध्यक्ष व समाजसेवी अनुज कश्यप अज्जू आज भाजपा में शामिल हो गए उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता व धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा जी के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस मौके पर उनके साथ व्यापार मंडल के महासचिव शेखर राय व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा आशु बलोरिया भी मौजूद रही । आज जारी प्रेस व्यान में अनुज कश्यप ने बताया की प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता व कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है । कांग्रेस सरकार बार बार धर्मशाला की अनदेखी कर रही है इससे आम जनमानस आहत है उन्होंने कहा कि धर्मशाला का संपूर्ण विकास भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की देंन हैं व धर्मशाला के हित में उन्होंने सुधीर शर्मा के साथ जुड़ने का फैसला लिया है भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा इसमें शामिल होकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है

चित्र
  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है  ईरान ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सिर्फ अमेरिकी ताबूत गुजर सकते हैं. ईरान ने ये भी साफ किया कि युद्ध खत्म होने के बाद भी अमेरिका और इज़रायल के लिए ये रास्ता बंद रहेगा. ईरान की इस चेतावनी के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का एक बहुत ही अहम व्यापारिक मार्ग है. इस रास्ते से पूरी दुनिया का लगभग 20% तेल सप्लाई होता है. अगर ईरान इस रास्ते को बंद करता है तो इसका पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर पूरी दुनिया फिक्रमंद है. दुनिया के कई देश इस तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, ईरान की ताज़ा चेतावनी ने इन कोशिशों को एक बड़ा झटका दिया है. ईरान ने अमेरिका को चेतावनी क्यों दी? ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है. इस तनाव की कई वजहें हैं, जैसे ईरान का परमाणु कार्यक्रम, मिडिल ईस्ट में ईरान की भूमिका और अमेरिका की ईरान पर प्रतिबंध. हाल ही में ईरान और अमे...

क्रिकेट के मैदान से गूंजा खेल भावना और नशा मुक्ति का संदेश

चित्र
  क्रिकेट के मैदान से गूंजा खेल भावना और नशा मुक्ति का संदेश रिवालसर : अजय सूर्या / रिवालसर क्षेत्र में ग्राम पंचायत कोठी गहरी के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गंभर खड्ड, बटाहण में मारुति युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज क्षेत्र के माननीय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं की रुचि और ऊर्जा स्पष्ट रूप से देखने को मिली। अपने संबोधन में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ व फिट जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर विधायक ने आयोजन को प्रोत्साहित करते हुए अपनी विधायक निधि से ₹5100 की नगद राशि मारुति युवक मंडल के प्रधान सचिन शर्मा को प्रदान की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लकी शर्मा, किशोरी लाल, हितेश शर्मा सहित मारुति युवक मंडल की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी रिवालसर मंडल के उप...

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई खंड चम्बा की मासिक बैठक प्रधान लेख राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

चित्र
  पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई खंड चम्बा की मासिक बैठक प्रधान लेख राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  चंबा : जितेंद्र खन्ना / बैठक में भारी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। ​बैठक के दौरान जिला महासचिव सुरिंदर कुमार गुप्ता ने सदस्यों को 30 मार्च 2026 को शिमला में विधानसभा के सामने हुए विशाल धरना-प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुक्खू सरकार की पेंशनर विरोधी नीतियों और वित्तीय लाभों के भुगतान में हो रही देरी के खिलाफ पेंशनरों ने जोरदार हुंकार भरी। प्रदर्शन के दौरान आक्रोश इतना अधिक था कि विधायकों की गाड़ियां तक रोकी गईं, जिसके कारण उन्हें पैदल ही विधानसभा जाना पड़ा। ​महासचिव ने बताया कि प्रदर्शन के बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री के साथ 14-सूत्रीय मांगों पर सार्थक चर्चा हुई है। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा कई मुख्य आश्वासन दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि पेंशनरों की बकाया राशि का 20 प्रतिशत हिस्सा अप्रैल माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। पिछले कई वर्षों से लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान भी इसी अप्रैल माह तक सुनिश्चित किय...

मंडी में “श्री राधा रानी कलेक्शन” ज्वेलरी शॉप का भव्य उद्घाटन

चित्र
  मंडी में “श्री राधा रानी कलेक्शन” ज्वेलरी शॉप का भव्य उद्घाटन मंडी : अजय सूर्या / मंडी क्षेत्र में आज “श्री राधा रानी कलेक्शन” नामक 1 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी शॉप का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस नए शोरूम में ग्राहकों को आकर्षक एवं किफायती 1 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ-साथ रेडीमेड गारमेंट्स भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रतिष्ठान की संचालिका श्रीमती रीना शर्मा को उनके नए व्यवसायिक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। एक महिला उद्यमी के रूप में उनका यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल माना जा रहा है, जो अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने और व्यापार क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सोने के बढ़ते दामों के बीच 1 ग्राम ज्वेलरी आम लोगों के लिए एक किफायती, आकर्षक और व्यवहारिक विकल्प बनकर उभरी है। ऐसे नए व्यवसाय न केवल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी म...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: