संदेश

उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित

चित्र
 उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित नाहन 02 जुलाई। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। बैठक में अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत वासनी, पाब तथा शांत सहित आसपास के गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 25 के.वी. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कफोटा एवं शिलाई क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने माजरा स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य शीघ्र आरंभ करने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग, राजगढ़ मंडल के अंतर्गत धमांदर एवं शालीबाग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही धमांदर क्षेत्र की उठाऊ सिंचाई योजना का नियमित एवं प्रभावी सं...

11 के वी  मस्तगढ़ फीडर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई 3 जुलाई को बाधित रहेगी

चित्र
 11 के वी  मस्तगढ़ फीडर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई 3 जुलाई को बाधित रहेगी  नूरपुर:-( विनय महाजन)   प्रदेश के नूरपुर  विद्युत उपमंडल के तहत 11 केवी मस्तगढ़ फीडर की मुरम्मत, तारो की रख रखाब ओर पेडों की टहनीयों की कटाई के चलते शुक्रवार 3 जुलाई को गांव खेल, हांघेरा, जौंटा, खजियां, सुतियारा, गुरनू, बैरियारा, मनकोट, टटल आदि क्षेत्र में विजली की सप्लाई सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी। यदि बारिश हुई तो काम अगले दिन किया जाएगा यह जानकारी नूरपुर के सहायक अभियंता पुनीत कुमार ने दी।

मंडी जिला में जिला परिषद के चेयरमैन की कुर्सी पर एक बार फिर से भाजपा ने कब्जा जमा लिया है।

चित्र
 लोकेशन  : मंडी अजय सूर्या                                               मंडी जिला में जिला परिषद के चेयरमैन की कुर्सी पर एक बार फिर से भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। आज भाजपा के अमरू राम को सर्वसम्मति से जिला परिषद का चेयरमैन चुना गया जबकि बोदी देवी को वायस चेयरमैन की कुर्सी से नवाजा गया। इस बार जिला परिषद चेयरमैन की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। इस पर खिलड़ा वार्ड से जीतकर आए अमरू राम को सर्वसम्मति से चुना गया जबकि थाची वार्ड से 10 हजार वोटों से जीत हासिल करने वाली बोदी देवी को वायस चेयरमैन बनाया गया है। नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरू राम और वायस चेयरमैन बोदी देवी ने अपनी ताजपोशी के लिए सभी सदस्यों और पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और विकास के कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे। बाइट - अमरू राम, नवनिर्वाचित चेयरमैन, जिला परिषद मंडी बाइट - बोदी देवी, नवनिर्वाचित वायस चेयरमैन, जिला परिषद मंडी वीओ - मंडी सदर से भाजप...

11 के वी जसूर फीडर क्षेत्र में 4 जुलाई को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी*

चित्र
 11 के वी जसूर फीडर क्षेत्र में 4 जुलाई को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी*                                       नूरपुर से विनय महाजन                                    प्रदेश के नूरपुर विद्युत उपमंडल के तहत  11केवी  जसूर, फीडर की मुरम्मत व  तारो की रख रखाब ओर पेडों की टहनीयों की कटाई के चलते शनिवार 4 जुलाई को वारल, भलून,छतरोली (lower) जसूर और थोड़ा में विजली की सप्लाई सुबह  9 बजे से कार्य समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी ।यदि बारिश हुई तो काम अगले दिन किया जाएगा यह जानकारी नूरपुर के  सहायक अभियंता  पुनीत कुमार  ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि उपभोक्ता इस संदर्भ में सहयोग करें  l

वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता आवश्यक : मलेंद्र राजन

चित्र
 वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता आवश्यक : मलेंद्र राजन  नूरपुर से विनय महाजन   नूरपुर प्रदेश की  इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज ग्राम पंचायत डमटाल में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की टीम के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों के संरक्षण को सुनिश्चित बनाने तथा वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया गया।विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित आवरण बढ़ाया जाए तथा ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जहां मिट्टी एवं धूल के कण अधिक मात्रा में उड़ते हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे क्षेत्रों में आवश्यक प्रबंधन एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि धूल प्रदूषण पर नियंत्रण स्थापित किया जा ...

नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई पर 10.18 ग्राम चिट्टा बरामद  होने पर पठानकोट ( पंजाब ) का युवक गिरफ्तार बाइक  सहित जब्त।

चित्र
नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई पर 10.18 ग्राम चिट्टा बरामद  होने पर पठानकोट ( पंजाब ) का युवक गिरफ्तार बाइक  सहित जब्त।  नूरपुर से विनय महाजन   पुलिस जिला नूरपुर  की सीआईए टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए  प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार कंडवाल से 10.18 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त कीl यह जानकारी जिला पुलिस  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा नूरपुर  ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि सीआईए टीम ने  नाकाबंदी के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए पंजाब के एक युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल अपाचे, नंबर: PB 06 BA 1636 को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान राजा, पुत्र जमाल सिंह, निवासी सराय मोहल्ला, गली नंबर 47, गांधी चौक, पठानकोट (पंजाब), उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा संख्या 173/2026 धारा 21, 25 मादक पदार्थ अधिनियम  ...

राजकीय मिडल स्कूल डहणू की एसएमसी का गठन, नीलम ठाकुर सर्वसम्मति से प्रधान चुनी गईं

चित्र
 राजकीय मिडल स्कूल डहणू की एसएमसी का गठन, नीलम ठाकुर सर्वसम्मति से प्रधान चुनी गईं अजय सूर्या रिवालसर। बल्ह क्षेत्र के राजकीय मिडल स्कूल डहणू में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रभारी एवं मुख्याध्यापक वीरेंद्र कुमार ने की, जिसमें लगभग 30 अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से नीलम ठाकुर को एसएमसी का प्रधान, लीला ठाकुर को उपप्रधान तथा दमोदरी देवी को सचिव चुना गया। इसके अलावा धर्मी देवी, शकुंतला, किरना देवी, भावना, वनिता देवी एवं नीलम को समिति का सदस्य बनाया गया। एसएमसी का गठन आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए किया गया। बैठक में धर्म चंद, जगदीश शर्मा, दमोदरी देवी, सुमा देवी तथा रजो कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई। मुख्याध्यापक वीरेंद्र कुमार ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी। वहीं, नवनिर्वाचित एसएमसी प्रधान नीलम ठाकुर ने कहा कि सभी अभिभावकों और ग्रामीणों के सहयोग से विद्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: