संदेश

इन राशियों का होगा धन का नुकसान, आज का पंचांग

चित्र
 इन राशियों का होगा धन का नुकसान, आज का पंचांग  मेष राशिफल   आज किसी कठिन कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समय अनुकूल है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों का क्रम जारी रखें। भूमि या वाहन के क्रय की योजना बनेगी। आपकी कार्यशैली और व्यवहार की सराहना होगी। इस समय भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, इस पर विजय प्राप्त करें। रुपये की आवक के साथ ही लागत भी बढ़ेगी। किसी संबंधी का स्वास्थ्य खराब होने से चिंता बढ़ेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। पति-पत्नी आपस में तालमेल बनाकर घर की उचित व्यवस्था बनाए रखेंगे। घुटने और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। वृषभ राशिफल  आपका सादा जीवन घर और बाहर दोनों जगह व्यवस्था बनाए रखेगा। पैसों के मामले में अच्छा बजट बनाए रखें। समय का बीतना अनुकूल है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। गलत सलाह और संगति से आपकी बदनामी होने की संभावना है। दूसरों के बहकावे में न आएं। अत्यधिक आलस्य के कारण महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। इस समय महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय न लें। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा र...

राजकीय महाविद्यालय चम्बा की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर

चित्र
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /   आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर "निर्माण 2022" के दूसरे दिन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ । उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि दूसरे दिन सर्वप्रथम  स्वयंसेवियों द्वारा पहले दिन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, इसके उपरांत एन एस एस गीत "उठें समाज के लिए उठें- उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें जगें, स्वयं सजें वसुंधरा संवार दें" गाकर दिन की शुरुआत की । दूसरे दिन के प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार ग्राम पंचायत द्रमण के अंतर्गत वार्ड परेल-1 व गांव गलु में सफाई अभियान चलाया गया । इस दौरान स्वयंसेवियों द्वारा गांव के रास्तों की सफाई, झाड़ियां काटीं कूड़ा करकट हटाया, नालियों की सफाई की व कूड़ा हटाया । स्वयंसेवियों द्वारा गांव में प्लास्टिक हटाओ- पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक का धुआं- मौत का कुआं, पेड़ लगाओ- पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते हुए एक जागरूकता रैली निकाली । स्वयंसेवियों द्वारा लोगों के घर घर जाकर सफाई के लिए जागरूक किया व कहा कि घर से निकला कूड़ा बाहर खुले में न फेंके । सूखा व...

नगरोटा सूरियां वॉरियर्स की टीम ने डोल की टीम को 5 विकेट से हराया

चित्र
राणा क्रिकेट क्लब द्वारा करवाए गए क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /  रविवार को तलियाल में राणा क्रिकेट क्लब द्वारा करवाए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। जिसमे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हरबंस राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस टूर्नामेंट के फाइनल में नगरोटा सूरियां वॉरियर्स की टीम ने डोल की टीम को 5 विकेट से हराया डोल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रनों का टारगेट रखा था लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगरोटा सूरियां वॉरियर्स की टीम ने मात्र 15 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर दिया और इसके साथ ही राणा क्रिकेट क्लब द्वारा करवाए गए टूर्नामेंट की विजेता बन गई नगरोटा सूरियां वॉरियर्स इस मुकाबले में नगरोटा सूरियां वॉरियर्स के काका को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया विजेता टीम नगरोटा सूरियां वॉरियर्स को ₹11000 एवं ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया साथ में उपविजेता टीम को ₹7100 और उपविजेता कि ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

नगर परिषद चंबा ने शहर के चौगान नंबर 3 की अस्थाई पार्किंग को बंद कर दिया

चित्र
नगर परिषद चंबा ने शहर के चौगान नंबर 3 की अस्थाई पार्किंग को बंद कर दिया चंबा : जितेन्द्र खन्ना /   नगर परिषद चंबा ने शहर के चौगान नंबर 3 की अस्थाई पार्किंग को बंद कर दिया है। सोमवार को चौगान नंबर 3 के एंट्री पॉइंट पर लोहे का बैरियर लगा दिया है। नगर परिषद ने इस फैसले के पीछे अदालती आदेशों का हवाला दिया है। नगर परिषद ने नगर परिषद ने चौगान में पार्क वाहनों के मालिकों को कल तक अपने वाहन हटाने को कह दिया है। नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि अदालत ने शहर के विभिन्न चौगानों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक लगा रखी है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए चौगान नंबर तीन को अस्थाई पार्किंग के तौर पर यूज किया जा रहा था। मगर चौगान खोलने के लिए निर्धारित किए गए नियमों की पालना न होने के चलते इसे दोबारा से बंद किया जा रहा है।

नगर परिषद चम्बा की नई गृह कर प्रणाली का विरोध लगातार जारी

चित्र
  नगर परिषद चम्बा की नई गृह कर प्रणाली का विरोध लगातार जारी  चंबा : जितेन्द्र खन्ना  / नगर परिषद चम्बा की नई गृह कर प्रणाली का विरोध लगातार जारी है। शहर के बुद्धिजीवियों ने सोमवार को इस प्रणाली को लागू न करने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि वे बीते लंबे समय से नई गृह कर प्रणाली पर पुनर्विचार करने का आग्रह कर रहे हैं। परंतु आज दिन तक नगर परिषद की ओर से कोई सक्रात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बिना लोगों की आपत्तियों के निपटारे के ही नई गृह कर प्रणाली को लागू कर दिया गया है। ऐतिहासिक चम्बा शहर में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कोई बड़ा उद्योग न होने के कारण यहां के लोगों की आय भी कम है। लेकिन नगर परिषद चम्बा ने अचानक गृह कर में करीब एक हजार प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करके लोगों को आर्थिक बोझ तले दबा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस निर्णय को वापस न लिया गया तो शहर के लोग आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

नशा निवारण में आगे आएं युवा मंडलरू विवेक चहल

चित्र
  नशा निवारण में आगे आएं युवा मंडलरू विवेक चहल तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के तत्वावधान में तीन दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया। उन्होंने संवाद, वार्ता और जनसम्बोधन के महत्व विषय पर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा निवारण में किन्नौर को अग्रणी जिला बनाने में युवक मण्डलों की अहम भूमिका है।उन्होंने साइबर क्राइम के विषय में भी युवाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जिला के युवाओं को विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षित कर उनमें नेतृत्व की भावना उजागर करना है। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में युवती मंडल पंगी, युवक मंडल पानवी, बटुरी, काचे, सुंगरा, बारंग, शोंग, पूह सहित विभिन्न युवक मंडलों के 40 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान आत्मा उप निदेशक बलवीर ठाकुर ने कृषि सम्बन्धी और देवराज नेगी ने युवा मंडल सम्बन्धी विषयों प...

5 व 23 जनवरी को ड्राइविंग टेस्ट

चित्र
  5 व 23 जनवरी को ड्राइविंग टेस्ट मंडी: वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 5 व 23 जनवरी, 2022 को रिवालसर रोड, गड्डल (रत्ती पुल के नजदीक) पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 3 जनवरी तथा 23 जनवरी को होने वाले टेस्ट के लिए 17 जनवरी को  प्रातः 10 बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट आईएन के माध्यम से स्लॉट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सूर्यनगरी एक्सप्रेस पटरी से उतरी रजकियावास और बोमदरा के बीच में,लगभग 11 डिब्बे हुए प्रभावित

चित्र
  आज सुबह करीब 3:30 बजे सूचना मिली की सूर्यनगरी एक्सप्रेस रजकियावास और बोमदरा के बीच पटरी से उतर गया है। इससे लगभग 11 डिब्बे प्रभावित हुए हैं मगर किसी जनहानी की सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है। उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं: कप्तान शशि किरण, CPRO, उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों और संबंधित परिवार के सदस्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646 और पाली मारवाड़ के लिए 02932250324। यात्री और उनके 138 और 1072 पर संपर्क करके भी जानकारी ले सकते हैं: CPRO, उत्तर पश्चिम रेलवे

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: