नशा निवारण में आगे आएं युवा मंडलरू विवेक चहल

 


नशा निवारण में आगे आएं युवा मंडलरू विवेक चहल


तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ


नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के तत्वावधान में तीन दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया।
उन्होंने संवाद, वार्ता और जनसम्बोधन के महत्व विषय पर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा निवारण में किन्नौर को अग्रणी जिला बनाने में युवक मण्डलों की अहम भूमिका है।उन्होंने साइबर क्राइम के विषय में भी युवाओं को जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जिला के युवाओं को विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षित कर उनमें नेतृत्व की भावना उजागर करना है। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में युवती मंडल पंगी, युवक मंडल पानवी, बटुरी, काचे, सुंगरा, बारंग, शोंग, पूह सहित विभिन्न युवक मंडलों के 40 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


इस दौरान आत्मा उप निदेशक बलवीर ठाकुर ने कृषि सम्बन्धी और देवराज नेगी ने युवा मंडल सम्बन्धी विषयों पर युवाओं को प्रशिक्षित किया।
इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक केवल गिरी महंत सहित अन्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर