नगर परिषद चम्बा की नई गृह कर प्रणाली का विरोध लगातार जारी


 नगर परिषद चम्बा की नई गृह कर प्रणाली का विरोध लगातार जारी 

चंबा : जितेन्द्र खन्ना  / नगर परिषद चम्बा की नई गृह कर प्रणाली का विरोध लगातार जारी है। शहर के बुद्धिजीवियों ने सोमवार को इस प्रणाली को लागू न करने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि वे बीते लंबे समय से नई गृह कर प्रणाली पर पुनर्विचार करने का आग्रह कर रहे हैं। परंतु आज दिन तक नगर परिषद की ओर से कोई सक्रात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बिना लोगों की आपत्तियों के निपटारे के ही नई गृह कर प्रणाली को लागू कर दिया गया है। ऐतिहासिक चम्बा शहर में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कोई बड़ा उद्योग न होने के कारण यहां के लोगों की आय भी कम है। लेकिन नगर परिषद चम्बा ने अचानक गृह कर में करीब एक हजार प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करके लोगों को आर्थिक बोझ तले दबा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस निर्णय को वापस न लिया गया तो शहर के लोग आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर