देवेंद्र राणा भारतीय जनता पार्टी जयसिंहपुर मण्डल के नव नियुक्त अध्यक्ष
देवेंद्र राणा भारतीय जनता पार्टी जयसिंहपुर मण्डल के नव नियुक्त अध्यक्ष
( पालमपुर: केवल कृष्ण शर्मा )
भारतीय जनता पार्टी जयसिंहपुर मण्डल के नव नियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। अपने सन्देश में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शान्ता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन सिंह परमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक रवि धीमान और जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा का धन्यवाद किया है और विश्वास दिलाया है कि वे जयसिंहपुर में पार्टी की मजबूती के लिये पुरजोर मेहनत करेंगे।
उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और चर्चा करने के बाद मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं