आकर्षक तथा मनोरंजक होगा सलियाणा छिंज मेला : यादविंदर गोमा - Smachar

Header Ads

Breaking News

आकर्षक तथा मनोरंजक होगा सलियाणा छिंज मेला : यादविंदर गोमा

 आकर्षक तथा मनोरंजक होगा सलियाणा छिंज मेला : यादविंदर गोमा

 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा मेला


 सलियाणा में होंगी तीन सांस्कृतिक संधायें

पंचरूखी- आयुष, युवा सेवायें एवं खेल तथा क़ानून मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक सलियाणा छिंज मेले के महत्व को देखते हुए राज्य स्तरीय उत्सव को राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि इस मेले को अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक करने के सभी की भागीदारी को सूनिश्चित बनाने के लिये विशेष प्रयास किया जायेगा।

      उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला का आयोजन 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें प्रदेश के लोक कलाकारों के अतिरिक्त पंजाबी एवं बालीवुड कलाकारों को सांस्कृतिक संध्याओं में आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा एक संध्या में स्थानीय महिला मंडलों को भी मौक़ा दिया जायेगा।

    बैठक का आयोजन मेला समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम नेत्रा मेती ने की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंदर गोमा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

    बैठक में मेले के दौरान ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों की पहचान करने, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। बैठक में सफाई, कानून व्यवस्था, पेयजल, बिजली और अस्थाई शौचालय की उपलब्धता पर विशेष चर्चा की गई।

   गोमा ने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाएगा और मेले को और अधिक आकर्षक तथा मनोरंजक बनाने के लिए छिंज के अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताओं के अलावा महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जायेगा।

     उन्होंने कहा कि इस बार बैठक में सर्वसम्मति से होने वाली सभी प्रतियोगिताओं की इनामी राशि को बढ़ाया गया है। दंगल की ईनामी राशि को प्रथम स्थान के लिए 61 हजार से 75 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाले विजेता को 41 हजार से 51हजार रुपए कर दिया गया है। इसमें महिला दंगल का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार 15 हजार, जबकि दूसरा पुरस्कार 10 हजार निर्धारित किया गया है। खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में प्रथम स्थान के लिए इनाम राशि को 31 से 41 हजार और दूसरे स्थान के लिए 21 से 31 हजार रुपए किया गया है। इसी में जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15 हजार तथा दूसरा 8100 रुपए किया गया है। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 से 25 हजार और दूसरा पुरस्कार 15 हजार रुपए निर्धारित किया है।

     गोमा ने कहा कि उत्सव में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के लिए मनोरंजक खेलों में रस्सा- कस्सी, मटका फोड़, रंगोली व स्पून रेस इत्यादि का प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और आकर्षक इनामी राशि भी दी जाएगी।

    उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए क्रॉस कंट्री रेस का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विजेता महिला एवं पुरुषों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

   उन्होंने कहा कि मेले से पूर्व सलियाणा मैदान में 2 सोलर हाई मास्ट लाइट लगा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेले की स्टेज के निर्माण के लिए भी 25 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है।

   उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव किसी पार्टी या किसी विचारधारा के लोगों के ही नहीं है बल्कि सर्व समाज के होते हैं। उन्होंने सभी से सलियाणा छिंज मेले को आकर्षक बनाने के लिए सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों से उत्सव के सफल आयोजन के लिये धन संग्रह के लिए भी सभी सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

     बैठक में इलाके के प्रधान, चुने हुए प्रतिनिधि मेला समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं