संदेश

मनाली में ट्रैफिक जाम से निपटने को सरकार अतिरिक्त पुलिस बल करे तैनात : गौतम ठाकुर ।

चित्र
  मनाली में ट्रैफिक जाम से निपटने को सरकार अतिरिक्त पुलिस बल करे तैनात : गौतम ठाकुर । मनाली : ओम बौद्ध / हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख तुरंत प्रभाव से अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल मनाली के लिए पचास पुलिस जवान या गृह रक्षकों की तैनाती की मांग की। मनाली के सभी स्टेकहोल्डर्स ने गिरते हुए पर्यटन को नई दिशा तथा दशा सुधारने के लिए मनाली डेवलपमेंट काउंसिल का गठन कर रखा है,जिस में मनाली होटलियर एसोसिएशन, लग्जरी कोच यूनियन, हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन, आटो यूनियन , हिमाचल प्रदेश ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन, बाइकर्स एसोसिएशन तथा कई अन्य एसोसिएशन जुड़ी हुई है। मनाली डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से गौतम ठाकुर ने कहा कि अगस्त में आई आपदा से सड़कों के टूट जाने पश्चात ट्रैफिक जाम की भयंकर समस्या बनी हुई है।अलेऊ,वशिष्ठ, बांहग से माल रोड़ पहुंचने में एक एक घंटे का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि एक तो टूटी सड़क और दूसरी यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले पुलिस कर्मियों की कमी के चलते कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम कई लग रहा है। गौतम ठाकुर न...

पोंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: जगत सिंह नेगी

चित्र
  पोंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: जगत सिंह नेगी प्रदेश सरकार राजस्थान सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया को दे रही गति धर्मशाला बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पोंग बांध विस्थापितों की शासी निकाय की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नाॅन-आॅफिशियल सदस्यों के साथ इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन तथा देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में पोंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। नेगी ने कहा कि पोंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का स्थायी समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 में हुई पिछली राज्य स्तरीय बैठक के बाद कई प्रशासनिक एवं नीतिगत निर्णयों पर प्रभावी प्रगति दर्ज की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनसे विस्थापित परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि ...

इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब द्वारा जागरूक अभियान का कार्यक्रम इंदौरा में संपन्न हुआ

चित्र
  इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब द्वारा जागरूक अभियान का कार्यक्रम इंदौरा में संपन्न हुआ   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के इंदौरा उप मंडल निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर के दिशा निर्देशों अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़ी कंदरोडी में आज इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, मतदान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मतदाता शपथ एवं छात्रों द्वारा डमी बूथ स्थापित कर चुनावी प्रक्रिया की जानकारी छात्रों को दी गई।  इस अवसर पर इलेक्शन कानूनगो रॉबिन धीमान, विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सरताज सिंह, पर्यवेक्षक मुरारी लाल तथा देवेंद्र कौशल, एलसी प्रभारी श्री रमन कुमार, बूथ लेवल अधिकारी देशराज, स्वतंत्र शर्मा, तमन्ना, पूनम, अमन, स्कूल स्टाफ एवं सोशल मीडिया प्रभारी नरेश कुमार उपस्थित रहे।

अभाविप की मांगों को पूरा करें प्रदेश सरकार: प्रशांत रघुवंशी

चित्र
  अभाविप की मांगों को पूरा करें प्रदेश सरकार: प्रशांत रघुवंशी नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला नूरपुर द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय नूरपुर के बाहर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया l इस प्रदर्शन का नेतृत्व विद्यार्थी परिषद जिला नूरपुर के जिला संयोजक प्रशांत रघुवंशी द्वारा किया गया। प्रशांत ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर छात्र संबंधित एवं समाज संबंधित विषयों को लेकर आगे आई है। यह जानकारी आज एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए चाहे वह सामाजिक विषय हो या शैक्षिक विषय उन पर रोज प्रदर्शन किया है। प्रशांत रघुवंशी ने कहा की हमारा हिमाचल प्रदेश जो अपनी सरलता सभ्यता के लिए जाना जाता था आज उसे प्रदेश को उसकी विकृति हुई कानून व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है लेकिन दिन प्रदेश में ऐसी घटनाएं हो रही है जो इस सरकार की कहानी व्यवस्था के ऊपर एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश में नशा माफी काफ़ी तेजी से आज बढ़ रहा है l विभिन्न ...

पौंग झील में पक्षियों क़े मिल रहे पँख

चित्र
  पौंग झील में पक्षियों क़े मिल रहे पँख फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दे  पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए वन्य प्राणी विभाग दावे तो बड़े-बड़े करता है लेकिन झील के किनारे खाली भूमि पर अलग-अलग जगह पर पक्षियों के पंख मिलना अवैध शिकार की तरफ इशारा करते हैं। आजकल झील के किनारे पक्षियों के पंख उनके अवशेष क़े बिना लगातार मिल रहे हैं। लेकिन विभाग अभी तक इन पक्षियों के पंखो क़े बारे में जानता तक नहीं है और ना ही विभाग क़े पास अभी तक अबैध शिकार का कोई मामला सामने आया है। गौर तलब है की करीब 100 प्रजातियों के विदेशी पक्षी एक लाख की संख्या को सर्दियों में झील में पहुँच जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए वन्य प्राणी विभाग टीमें गठित करके इनको सुरक्षा प्रदान के दावे करता है, लेकिन इस तरह से पक्षियों के पंख मिलना अबैध शिकार का संदेह पैदा कर रहा है

कांग्रेस की संघ पर टिप्पणियां घटिया मानसिकता का परिमाण—डॉ. सिकंदर कुमार

चित्र
  कांग्रेस की संघ पर टिप्पणियां घटिया मानसिकता का परिमाण—डॉ. सिकंदर कुमार मंत्री जगत सिंह नेगी संघ व जयराम फोबिया से ग्रस्त शिमला : गायत्री गर्ग /  भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि देश को विभाजित करने वाली कांग्रेस पार्टी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्र निर्माण में लगे संगठन पर निराधार और अशोभनीय टिप्पणियां कर रही है, जिसे भारतीय जनता पार्टी किसी परिस्थित‌ि में स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वही मेक इन इंडिया का मज़ाक उड़ाती थी, जिसे वह ‘बब्बर शेर आ गया’ कहकर नकारती रही, लेकिन आज इसी मेक इन इंडिया की उपलब्धि—ब्रह्मोस मिसाइल—ने पाकिस्तान की नापाक गतिविधियों को करारा जवाब दिया है और अनेक देश इस अत्याधुनिक मिसाइल को भारत से लेने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की जा रही टिप्पणियां उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक हैं। डॉ. सिकंदर कुमार ने आरोप लगाया कि मंत्री जगत सिंह नेगी संघ व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम...

कांग्रेस सरकार का विधानसभा छोड़ धरना—संवैधानिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न : डॉ. राजीव बिंदल

चित्र
  कांग्रेस सरकार का विधानसभा छोड़ धरना—संवैधानिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न : डॉ. राजीव बिंदल 3 वर्षों में प्रदेश की दुर्दशा, कर्ज, अव्यवस्था और अराजकता को छिपाने के लिए सड़क पर उतरी सरकार—भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में यह पहला अवसर है, जब मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और सत्ता पक्ष के विधायक अपनी ही सरकार के दौरान आयोजित विधानसभा सत्र को छोड़कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और संवैधानिक व्यवस्था पर संकट बताया। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि विधानसभा परिसर में कांग्रेस सरकार का तख्तियां लेकर धरने पर बैठना तथा मंत्रियों का सड़क पर उतर कर नारेबाज़ी करना प्रदेश की बदहाली का जीता-जागता प्रमाण है। सत्ता चलाने वाले स्वयं सत्ता छोड़कर सड़क पर उतर आए—यह साफ संकेत है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार यह स्वीकार कर चुकी है कि वे प्रदेश की सरकार चलाने में पूरी तरह असफल हैं । उन्होंने कहा कि 2022 में हिमाचल की जनता ने जो विश्वास कांग्रेस ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: