2075 तक भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साल 2075 तक भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का खाद्य बाजार तेजी से बढ़ रहा है। साल 2030 तक यह 5.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।


प्रधानमंत्री मोदी ने नमो एप पर भारत की उपलब्धियों को साझा किया। पीएम मोदी ने बताया कि दिल्ली के रायसीना हिल पर बन रहे संग्रहालय का आकार पेरिस के लूवर संग्रहालय से दोगुना होगा। साल 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा देश का खाद्य बाजार तेजी से बढ़ रहा है। साल 2030 तक यह 5.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी के लिए देश की सुरक्षा के लिए निगरानी प्रणाली पर खर्च बढ़ रहा है। इस क्षेत्र का मूल्य वर्तमान में 4.3 बिलियन डॉलर है, जो साल 2029 तक बढ़कर 15 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा। देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। साल 2030 तक यह दोगुना होकर 7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत ने रक्षा क्षेत्र में भी मजबूती हासिल की है और विस्फोटक पदार्थों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। 'एसईबीईएक्स-2' नामक विस्फोटक टीएनटी से दोगुने से अधिक शक्तिशाली हैं।

पीएम मोदी ने सूर्य मिशन की सफलता के बारे में भी बताया कि भारत के सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली प्रभामंडल कक्षा पूरी की। इसके अलावा यह भी जानकारी दी कि मुंबई में 12 किलोमीटर लंबी ठाणे-बोरीवली ट्विन सुरंग का उद्घाटन किया गया। आर्थिक मोर्चे पर देश तेजी से तरक्की कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अनुमान है कि साल 2075 तक भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 

पिछले 3-4 सालों में देश में 8 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। 5 जुलाई को यह 657.16 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, भारत का यूपीआई भुगतान सिस्टम अब कतर में भी शुरू हो गया है। वहां की नेशनल बैंक के साथ मिलकर क्यूआर कोड आधारित यूपीआई सेवा शुरू की गई है। भारत से साइकिलों का निर्यात बढ़ रहा है। यूरोप, मोजाम्बिक और चाड जैसे देशों से साइकिलों के ऑर्डर मिल रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा