सौतेले बेटे ने चाकू मारकर की मां की हत्या

कोटद्वार: सौतेले बेटे ने अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी है।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।



आपको बता दें कि एसआई मेराजूद्दीन ने बताया कि खुमरा बस्ती आमपड़ाव निवासी शाहिदा (45) पत्नी स्व. खलील पर शुक्रवार दिन में उसके सौतेले बेटे अशरफ ने चाकू से हमला कर दिया। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से महिला की बहू मौके पर पहुंची। सास को गंभीर घायल देखकर उसने शोर मचाया। इस पर वहां आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को बेस अस्पताल लाई, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका के पति की दो शादियां थी। पहली शादी से आठ बच्चे हैं, जबकि दूसरी शादी से तीन हैं। दूसरी पत्नी शाहिदा अपने बच्चों के साथ खुमरा बस्ती में रहती है। जबकि आरोपी अशरफ ई-रिक्शा चलाता है और वह आमपड़ाव में रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। मृतका के पति की 10 साल पहले मौत हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पेट और पीठ पर गंभीर घाव के निशान हैं। साथ ही उसकी एक अंगुली भी कटी हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों और आस पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी ली। पड़ोसियों ने बताया कि चाकू से हमला करने से पूर्व दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी और मृतका की बहू की हालत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। हालत सामान्य होने पर उसके बयान से ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये