इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के प्रचार्य पर लगे छेड़छाड़ के आरोप
इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के प्रचार्य पर लगे छेड़छाड़ के आरोप सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल होने के चलते यह मसला पर अब गरमा गया है, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वह करीब डेढ़ साल पहले का बताया जा रहा है, वहीं पुलिस ने पीडि़त छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला बिलासपुर में इस पर जमकर हंगामा हुआ। कॉलेज स्टूडेंट्स ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की, वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलेज निदेशक कम प्राचार्य को निलंबित करने की मांग छात्र कर रहे थे। गुस्साए छात्रों ने यहां पर पुतला भी फूंका। आरोप है कि प्रचार्या लड़कियों को गलत संदेश भेजते हैं और कॉल भी करते हैं। जवाब न देने पर उन्हें धमकाया जाता है। प्राचार्य के खिलाफ शिकायत की कॉपी वायरल हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और कॉलेज गेट पर शाम को प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोर्चा खोल दिया। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान प्राचार्य के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले स...