बेटे की शादी तय करने आए व्यक्ति को समधन से हुआ इश्क, समधी समधन को लेकर हुआ गायब,समधन 6 बच्चों की मां,समधी 10 बच्चों का पिता

बेटे की शादी तय करने आए व्यक्ति को समधन से हुआ इश्क, समधी समधन को लेकर हुआ गायब,समधन 6 बच्चों की मां,समधी 10 बच्चों का पिता 

यह अजीबो गरीब मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज क्षेत्र से उभर कर सामने आया है 


गंजडुंडवारा कस्बा में दो माह पूर्व दो परिवारों ने अपने बेटे बेटी की शादी आपस में तय की थी। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता आरोपी शकील के पुत्र से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच बातचीत होने लगी। बच्चों की शादी होने से पूर्व आरोपी उसकी पत्नी को अगवा कर कहीं ले गया। लड़की की मां के छह बच्चे हैं जबकि आरोपी दस बच्चों का पिता है।

पीड़ित ने बताया कि उसने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। जिसके बाद उसने गंजडुंडवारा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि समधी के चंगुल से उसकी पत्नी को बचाया जाए। 

पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला के मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत