फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 


मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी से एक हैरतंअगेज मामला सामने आया है। यहां कुरावली में एक छात्र ने स्कूल के हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। हॉस्टल के दूसरे विद्यार्थियों ने इस घटना की खबर तत्काल अध्यापकों को दी।टीचर छात्र को फंदे से उतारकर स्थानीय चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के पश्चात् परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने छात्र की आत्महत्या को लेकर स्कूल प्रशासन पर सवाल उठाए।

घटना मैनपुरी थाना इलाके के कुरावली में स्थित किरण सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी के हॉस्टल की है। यहां औंछा थाना इलाके के नगला देवी गांव का रहने वाले एक 10वीं के छात्र ने खुदखुशी कर ली। छात्र का नाम शिवम बताया जा रहा है। दोपहर के वक़्त एक छात्र ने शिवम को अपने कमरे में फंदे पर लटका देखा तो अध्यापकों को इसकी खबर दी।मृतक शिवम के पिता ने कहा कि वह और उसकी पत्नी कल दोपहर में अपने बेटे को स्कूल के हॉस्टल में छोड़ने गए थे। स्कूल के अंदर से वह रोते हुए वापस आया तथा बताया कि टीचर ने उसे फीस के लिए डांट लगाई थी,जबकि वह 25 हजार रुपये जमा कर चुके थे, बाकी के 50 हजार रुपये जमा करने के लिए कुछ समय मांगा था।

बेटे को रोता देख उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक अशोक यादव से बची हुई फीस को चार किस्तों में जमा करने का निवेदन किया। फिर वह बच्चे को छोड़कर घर पहुंचे ही थे कि स्कूल से फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, जिला चिकित्सालय आ जाइए। चिकित्सालय जाकर देखा तो बेटे की मौत हो चुकी थी। 

एसपी राहुल मिठास ने कहा कि डॉ किरण शौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं के छात्र शिवम ने हॉस्टल में फांसी लगा ली है। स्कूल के अध्यापक उसको लेकर चिकित्सालय पहुंचे थे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये