कुठेड़ में चोरों ने लूटी दुकान

कांगड़ा : इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप से नकाबपोश ले उड़े छह एलईडी, गैस चूल्हा, इंडक्शन, छह प्रेस, दो माइक्रोबेव, वाटर प्यूरीफायर, म्यूजिक सिस्टम




( शाहपुर : जनक पटियाल )

पुलिस थाना जवाली के अधीन कुठेड़ में नाकाबपोश चोरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार शम्मी इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप कुठेड़ के मालिक शम्मी कुमार ने बताया कि बुधवार रात्रि को करीब सात बजे दुकान को बंद करके घर को चला गया फिर शादी में गया था। सुबह दुकान के पास से सैर करते हुए गुजर रहे व्यक्ति ने दुकान के ताले टूटे हुए पाए, जिस पर पुलिस में शिकायत की गई। शम्मी कुमार ने बताया कि सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मालिक ने बताया कि दुकान से छह एलईडी, एक गैस चूल्हा, एक इंडक्शन, छह प्रेस, सात ट्रिमर, दो माइक्रोवेव, एक बाटर प्यूरीफायर, म्यूजिक सिस्टम चोरी करके ले गए हैं तथा एक एलईडी को तोड़ दिया है। करीब अढ़ाई लाख की चोरी हुई है। इसकी सूचना पुलिस चौकी कोटला में दी गई तथा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छनबीन की है तथा शिकायत दर्ज कर ली है। बीडीसी सुरिंदर कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन कुछ भी नहीं कर पा रहा कई जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन आजतक किसी भी चोर को पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को उचित मुआवजा देकर राहत दिलाई जाए।

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि चोरी की शिकायत दर्ज कर ली है तथा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आगामी छानबीन की जा रही है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।