वृध्दा की पड़ोसी ने चाकू मारकर की हत्या

 प्रतापगढ़ : घर के सामने बैठी बुजुर्ग महिला की पड़ोसी युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।  ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। वृद्धा के घरवालों ने किसी रंजिश से इन्कार किया है।

आरोपी ने भी अभी तक कुछ कुबूला नहीं ।पूछताछ जारी है। 




संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर गांव निवासी गुलाब कली (70) शाम अपने घर के सामने बैठी थीं। पोती कविता भी वहीं थी। तभी सामने रहने वाला गोविंद उनके पास पहुंचा और अचानक कमर से चाकू निकालकर उन हमला कर दिया। पीठ व पेट पर कई प्रहार किए। गुलाब कली लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। वह भी चीखीं और पोती ने भी शोर मचाया। 

आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में उन्हें सीएचसी कुंडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका गुलाब कली के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा देवानंद सिंह घर पर ही रहकर खेती करता है। छोटा बेटा धर्मेंद्र सिंह चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मां की हत्या की खबर सुनकर वह घर के लिए निकला है। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हत्या का कारण का पता लगाया जा रहा है।

वृद्धा को देखकर अक्सर गाली देता था आरोपी

मृतका व हत्यारोपी के परिवार के बीच कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है। चार दिन पहले आरोपी की मां बेहन डालने के लिए गुलाब कली से धान ले गई थी। इतना जरूर है कि गुलाब कली को देखकर कभी-कभार आरोपी गाली देने लगता था। इसकी शिकायत मृतका ने आरोपी की मां से की था। बताया जा रहा है कि आरोपी गोविंद की हरकत से परेशान होकर करीब एक वर्ष पहले उसकी पत्नी ने छोड़ दिया था। आरोपी तीन भाई हैं। पिता नेत्रहीन हैं। मां 75 साल की बुजुर्ग हैं। दो बेटे मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। मृतका के बेटे देवानंद से कुछ साल पहले आरोपी ने हाथापाई की थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर