आए थे जन्मदिन निमन्त्रण देने महिला आरक्षी का शव को देख हुए हैरान

आए थे जन्मदिन निमन्त्रण देने महिला आरक्षी का शव को देख हुए हैरान 

उत्तर प्रदेश : किराए के मकान में अकेली रह रही महिला सिपाही को उसी मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार के बच्चे का जन्मदिन का निमंत्रण देने पहुंचे, दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला खिड़की से अंदर देखा तो सिपाही का शव पंखे से फंदे के सहारे लटक मिला

जनपद में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किराए के मकान में रहने वाली महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कासगंज निवासी शशि 2016 बैच की महिला सिपाही थी। उसकी शादी नहीं हुई थी और इन दिनों वह बुलंदशहर जनपद में महिला थाने में तैनात थी। यहां वह चांदपुर रोड स्थित सूर्य नगर प्रथम में किराए के मकान में अकेली रह रही थी। उसी मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार के बच्चे का जन्मदिन था, जिसके चलते परिवार के लोग महिला आरक्षी को रात निमंत्रण देने उसके कमरे पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो सिपाही का शव पंखे से फंदे के सहारे लटक रहा था। इसकी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर महिला सिपाही शशि का फांसी के फंदे से लटका शव उतारा और छानबीन की। जांच के दौरान एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला सिपाही ने सुसाइड नोट में मानसिक तनाव होने का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिंक की मदद से साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। सुसाइड नोट का एक्सपर्ट से जांच कराते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर