संदिग्ध परिस्थितियों में मां बेटे की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

 संदिग्ध परिस्थितियों में मां बेटे की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी 



पहले मां ने बच्चे को फंदे से लटकाया फिर की अपनी जीवन लीला फंदे से समाप्त। परंतु महिला के परिजन ससुराल वालों पर जड़ रहे आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव क्षेत्र से उभरकर सामने आया है।

अजगैन कोतवाली के मलांव गांव निवासी देशराज की पत्नी शांति 30 वर्षीय  ने गुरुवार सुबह करीब छह बजे पारिवारिक कलह में पहले बेटे देवराज 5 वर्षीय को फंदे पर लटका कर मार डाला। फिर खुद साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मां ने बेटे को फंदे से लटकाने के बाद खुद भी आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराया जा रहा है।

पति देशराज साड़ी के दोनों छोर में पहले बच्चे और फिर पत्नी का शव लटका देख बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस को देशराज ने बताया कि पहले वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। पांच महीने पहले वह घर आ गया था।

मोहल्लेवासियों के मुताबिक, शांति का अक्सर सास गुड्डी की सेवा न करने पर पति से विवाद होता था। देशराज तीन भाई है। सब अलग-अलग रहते हैं। मां के साथ पत्नी का व्यवहार देख देशराज अक्सर पत्नी को पीटता था।

इससे दोनों में जमकर विवाद होता था। पुलिस ने पति और मोहल्ले वालों के बयान दर्ज किए हैं। सूचना पर दही थानाक्षेत्र के शिवदीनखेड़ा निवासी मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया।कोतवाल ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का शासन दिया, तब परिजन शांत हुए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।