रिवालसर हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – एसपी मंडी
रिवालसर हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – एसपी मंडी मंडी : अजय सूर्या / जिला मंडी के रिवालसर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 3 मार्च 2026 को रिवालसर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत होली केव्स (गुफा), सरकीधार में तिब्बती मूल की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके पर खून के निशान मिलने के चलते प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हुआ। एसपी ने बताया कि मृतका अकेली रहती थी। उसके पति का करीब तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसकी कोई संतान नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की और कई संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए। साथ ही चंडीगढ़, मोहाली, बिलासपुर और कुल्लू से भी अहम जान...