संदेश

भाजपा की प्रचंड जीत पर सुधीर शर्मा का कार्यकर्ताओं को सलाम

चित्र
  भाजपा की प्रचंड जीत पर सुधीर शर्मा का कार्यकर्ताओं को सलाम कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग, भाजपा की ऐतिहासिक विजय मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों पर बंगाल विजय पर बोले सुधीर शर्मा—यह पूरे देश का गौरव 10 गारंटियां पर घिरी कांग्रेस, सुधीर शर्मा का तीखा हमला धर्मशाला धर्मशाला के विधायक  सुधीर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम है।  शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री  अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन के नेतृत्व एवं अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में मिली यह जीत न केवल भाजपा के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह परिणाम जनता के विश्वास और सुशासन की जीत को दर्शाता है।  शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के दौरान ...

“हिमाचल में माफिया राज और झूठे वादों से त्रस्त जनता—कांग्रेस सरकार का पतन तय”: डॉ. राजीव बिंदल

चित्र
 “हिमाचल में माफिया राज और झूठे वादों से त्रस्त जनता—कांग्रेस सरकार का पतन तय”: डॉ. राजीव बिंदल “तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत जनता का कांग्रेस शासन के खिलाफ जनमत—बंगाल में 40 साल बाद बदलाव”: डॉ. राजीव बिंदल सोलन,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन में तीन राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी—में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित जश्न कार्यक्रम में भाग लेते हुए इसे देश की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगाए गए विश्वास की मुहर बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि “लगभग 40 वर्षों के कुशासन के बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है—यह ऐतिहासिक परिवर्तन है।” उन्होंने कहा कि बंगाल, जो लंबे समय तक हिंसा, भ्रष्टाचार और घुसपैठ की समस्या से जूझता रहा, वहां की जनता अब बदलाव के पक्ष में खड़ी हो गई है। “बंगाल की जनता ने महसूस किया कि घुसपैठियों के कारण उनके अधिकारों पर खतरा है और अब वे पहली बार वास्तविक स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहे हैं,” उन्होंने कहा। डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री नरें...

“तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत—देशभर में मोदी नेतृत्व पर जनता की मुहर”: विपिन परमार

चित्र
  “तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत—देशभर में मोदी नेतृत्व पर जनता की मुहर”: विपिन परमार “पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद बदलाव तय—भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ जनता ने दिया फैसला”: विपिन परमार शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल, चक्कर (शिमला) में तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, प्यार सिंह कंवर, संजय ठाकुर, कुसुम, किरण बावा, पारुल, किशोर सहित अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता की मुहर है। विपिन परमार ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत यह स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा रखती है और भाजपा की नीतियों को स्वीकार कर रही है। “यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और भाजपा की विचारधारा की...

मंडी में सड़क हादसा और ट्रैफिक उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई

चित्र
  मंडी में सड़क हादसा और ट्रैफिक उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई जिला मण्डी के पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा क्षेत्र में आज एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। आज दिनांक 04 मई 2026 को प्रातः डाकवगड़ा के समीप एक मोटरसाइकिल (नं० HP29B-9860) चालक द्वारा तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक राह चलते व्यक्ति को टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में गिरधारी लाल निवासी भगेहड़, डा0 चौन्तड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल चालक राहुल (निवासी डा0 चौन्तड़ा) तथा उसके साथ बैठी एक युवती साक्षी को भी दुर्घटना में चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु सिविल अस्पताल जोगिन्द्र नगर पहुंचाया गया, जहां से गिरधारी लाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए Dr. Rajendra Prasad Government Medical College (RPGMC) Tanda रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके एवं अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई। इस संबंध में पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर में मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (B...

धर्मशाला और मैक्लोड़गंज में 5 मई को बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

चित्र
  धर्मशाला और मैक्लोड़गंज में 5 मई को बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति धर्मशाला विद्युत उपमंड़ल, नं-1 के सहायक अभिंयता अभिषेक कटोच ने जानकारी दी है कि कालापुल सब स्टेशन पर 33/11 केवी यार्ड और धर्मशाला शहर के इससे जुडे़ 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव कार्यों के लिए 5 मई को सुबह 10 बज़े से शाम 5 बज़े तक या कार्य समाप्ति तक कोतवाली बाज़ार, आईपीएच काॅम्प्लेक्स, एमसी ऑफिस, यात्री निवास, जोनल हाॅस्पिटल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाज़ार, सिविल लाइन्स, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लिनिक शामनगर, पुलिस लाइन्स, एक जोत काॅलोनी, चिलगाढ़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, सरकारी काॅलेज, बीएड काॅलेज और सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाइंस सिविल बाज़ार, फोरेंसिक लैब, माइक्रोवेव, टेलीफोन एक्सचेंज नरघोटा, टी एस्टेट पेट्रोल पंप (मान फिलिंग) गोरखा काॅलोनी, हाउसिंग काॅलोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर काॅलोनी चिलगाड़ी, मैकलोडगंज मुख्य चौराहा, पावन दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ाा गांव, हिरू गांव, दुसला, टिप्पा रोड, संजय मार्ग और आस...

तोेतारानी विद्युत उपमंडल के तहत 6 मई को बिजली बंद

चित्र
  तोेतारानी विद्युत उपमंडल के तहत 6 मई को बिजली बंद धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भरमोरिया ने जानकारी दी कि 33/11 केवी तोतारानी सब-स्टेशन के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण तोतारानी सब-स्टेशन के नड्डी, सतोवरी, धियाल, बरनेट, चांदमारी, भतल्ला, डल लेक, तोतारानी, टैंगलवुड, टीसीवी, भागसु नाग, धर्मकोट, हीरू, गलू़ और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 6 मई को सुबह 9ः30 बज़े से शाम 5 बज़े एवं कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर ये कार्य अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा।

मंदल फीडर में 5 मई को बिजली बंद

चित्र
  मंदल फीडर में 5 मई को बिजली बंद धर्मशाला  धर्मशाला विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियन्ता रमेश चंद ने जानकारी दी कि 11 केवी मंदल फीडर के पास्सु, ढगवार, मनेड़, ऊपरी मनेड़ (दाड़ी क्षेत्र), कोहाला, मटौर, मंदल, मसरेहड़ और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 5 मई को सुबह 9 बज़े से सायं 5 बज़े एवं कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर ये कार्य अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: