भाजपा की प्रचंड जीत पर सुधीर शर्मा का कार्यकर्ताओं को सलाम
भाजपा की प्रचंड जीत पर सुधीर शर्मा का कार्यकर्ताओं को सलाम कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग, भाजपा की ऐतिहासिक विजय मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों पर बंगाल विजय पर बोले सुधीर शर्मा—यह पूरे देश का गौरव 10 गारंटियां पर घिरी कांग्रेस, सुधीर शर्मा का तीखा हमला धर्मशाला धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम है। शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व एवं अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में मिली यह जीत न केवल भाजपा के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह परिणाम जनता के विश्वास और सुशासन की जीत को दर्शाता है। शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के दौरान ...