संदेश

उपायुक्त कांगड़ा ने पंचायत समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव हेतु अधिकारियों को किया अधिकृत

चित्र
  उपायुक्त कांगड़ा ने पंचायत समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव हेतु अधिकारियों को किया अधिकृत धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायती राज) हेमराज बैरवा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत जिला कांगड़ा की विभिन्न पंचायत समितियों में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) को अधिकृत किया है। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्राधिकार की पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाएंगे, जिसमें सदस्यों को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 127 के अंतर्गत शपथ दिलाई जाएगी। यह प्रक्रिया पंचायत समिति चुनाव परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, संबंधित एसडीएम पंचायत समितियों की विशेष बैठक आयोजित कर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी संपन्न करवाएंगे।  इस दौरान निर्वाचित सदस्य अपने मध्य से एक सदस्य को अध्यक्ष तथा एक सदस्य को उपाध्यक्ष के रूप में चुनें...

बैरी पंचायत के दो वार्ड सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया स्वागत

चित्र
  बैरी पंचायत के दो वार्ड सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया स्वागत नेरचौक : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरी से संबंध रखने वाले वार्ड सदस्य श्री मान सिंह एवं श्रीमती आशा देवी ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। दोनों नेताओं ने भाजपा की रीति-नीति, राष्ट्रवादी विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर बल्ह के विधायक Inder Singh Gandhi ने दोनों नव-प्रवेशी सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनहितैषी नीतियों और विकासोन्मुख सोच से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को नई मजबूती मिल रही है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विश्वास व्यक्त किया कि मान सिंह और आशा देवी के पार्टी में शामिल होने से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और सफल जनसेवा की शुभकामनाएं भी दीं। भाजपा कार्यकर...

स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल

चित्र
  स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल मुख्यमंत्री चुनाव टालते रहे, जनता ने वोट की चोट से कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का दिया जवाब कांग्रेस सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी, मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव करवाएं : डॉ. राजीव बिंदल नाहन  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों ने प्रदेश की राजनीति से जुड़े अनेक अनुत्तरित प्रश्नों का स्पष्ट उत्तर दे दिया है। चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश और असंतुष्ट है तथा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उनका मंत्रिमंडल और कांग्रेस सरकार इन चुनावों को टालने के लिए हर संभव प्रयास करती रही। कभी पुनर्गठन, कभी रोस्टर, कभी डिलिमिटेशन और कभी अन्य तकनीकी बहानों के माध्यम से चुनावों को लटकाने की कोशिश की गई। अंततः माननीय सर्वोच्च न्या...

कांग्रेस सत्ता का सेमीफाइनल हार चुकी है, अब फाइनल खेलने लायक भी नहीं बची : रणधीर शर्मा

चित्र
  कांग्रेस सत्ता का सेमीफाइनल हार चुकी है, अब फाइनल खेलने लायक भी नहीं बची : रणधीर शर्मा जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा, मुख्यमंत्री तुरंत इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव का मार्ग प्रशस्त करें नगर निगमों से जिला परिषद और बीडीसी तक भाजपा की सुनामी, कांग्रेस का प्रदेशभर में हुआ सुपड़ा साफ शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकायों के चुनाव परिणामों ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों स्पष्ट कर दी हैं। जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना फैसला सुना दिया है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अभूतपूर्व जनादेश देकर यह संकेत दे दिया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का समय निकट है। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार शुरू से इन चुनावों को करवाने से बचती रही। कभी पुनर्गठन का बहाना, कभी रोस्टर का बहाना, कभी डिलिमिटेशन का बहाना और कभी अन्य प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर चुनावों को टालने का प्रयास किया गया। सरकार को पहले से आभास था कि जनता के बीच जाने पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ेगा। अंतत...

क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति पर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

चित्र
क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति पर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग पालमपुर से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित हमारे क्षेत्र की सड़कें आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और सड़क की टायरिंग का समय भी समाप्त हो चुका है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि बार-बार शिकायतें और मांग पत्र देने के बावजूद विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिले हैं। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और आम जनता को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय जनता ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और टायरिंग का कार्य शुरू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी। जनहित में प्रशासन से आग्रह है कि क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

प्रदेश की डमटाल पंचायत में नीलम देवी आंगनवाड़ी सहायक की शानदार जीत, 563 मतों से बनीं प्रधान

चित्र
  प्रदेश की डमटाल पंचायत में नीलम देवी आंगनवाड़ी सहायक की शानदार जीत, 563 मतों से बनीं प्रधान नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डमटाल के प्रधान पद के चुनाव में नीलम देवी ने शानदार जीत दर्ज कर पंचायत की नई प्रधान बनने का गौरव हासिल किया है। चुनाव परिणामों के अनुसार नीलम देवी को कुल 1199 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी बबीता को 636 वोट मिले। इस तरह नीलम देवी ने 563 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।नीलम देवी पहले डमटाल के वार्ड नंबर 7 में आंगनबाड़ी सहायक के रूप में कार्यरत थीं। जनसेवा की भावना को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर पंचायत चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और जनता के भरपूर समर्थन से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।इस जीत में उनके पति राजेश कुमार उर्फ़ तोता, जो कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, की भूमिका भी अहम रही। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लगातार मेहनत कर लोगों तक अपनी बात पहुंचाई और नीलम देवी के पक्ष में माहौल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।विजय के बाद नीलम देवी ने डमटाल पंचायत के सभ...

जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार चार युवकों से 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद

चित्र
  जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार चार युवकों से 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद  नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे नियमित चैकिंग अभियान के तहत आज चार युवकों को चिट्टे के साथ मौके पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है l पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मौके पर नशीला पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक आल्टो कार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी यह जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से एक प्रेस नोट में दी गई है l प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह 3 जून को करीब पुलिस टीम चक्की पुल कंडवाल के पास नाकाबंदी और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक काले रंग की ऑल्टो कार नंबर: HP73A-1965 को जांच के लिए रोका गया।कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके भीतर से 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया l इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपीयो की पहचान जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैंl गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. दरवेश नाथ पुत्र महिंद्र, निवासी: गांव चुकरासा, डाकघर रार...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: