संदेश

बच्चों को नशे के विरोध में किया जागरूक

चित्र
  बच्चों को नशे के विरोध में किया जागरूक  नशे की प्रवृत्ति मानव को परिवार और समाज से कर रही है दूर रोटरी सोलन ड्रग फ्री वर्ल्ड हिमाचल प्रदेश चैप्टर  साथ मिलकर  संस्कृत कॉलेज सोलन के एनएसएस के विद्यार्थियों के लिए  नशे के विरोध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 जोन 2 अस्सिस्टेंट गवर्नर  मनीष तोमर  ने कहा कि युवा वो शक्ति है जिसका उपयोग यदि सही ढंग से किया जाए तो हर काम ठीक हो सकता है। वर्तमान समय में अपनी उसी शक्ति को भूल कर उससे कोसों दूर हुए खड़ा हमारा युवा वर्ग नशाखोरी जैसी भयंकर महामारी का शिकार होता जा रहा है।  संसार में दो चीजों की कोई सीमा नहीं है। एक आकाश और दूसरा मनुष्य की मूर्खता। आज का इंसान अपनी परेशानी और तनाव को दूर करने के लिए अगर नशा करता है तो यह उसकी मूर्खता ही कही जाएगी। नशे में बिलकुल भी सुख-शांति नहीं है। अगर कोई नशे की दल-दल में इसलिए पैर रखता है कि उसे मजा मिलेगा तो वह यहां पर गलत है क्योंकि नशा ही उसके लिए सजा बन जाता है और बाकी बचा मन का सुकून भी दुख में परिवर्तित हो जाता है। उन्होने  कहा  कि ...

नगर परिषद के कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए ताले को प्रशासन ने खुलवा दिया

चित्र
चंंबा:जितेन्द्र खन्ना/ नगर परिषद के कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए ताले को प्रशासन ने खुलवा दिया है। ग्रामीणों की ओर से करीब एक सप्ताह पहले जड़े ताले को खुलवाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों का स्थानीय महिलाओं ने घेराव भी किया। एसडीएम चम्बा अरुण कुमार शर्मा ने स्थिति को संभालते हुए महिलाओं से बातचीत की। काफी देर तक समझाने- बुझाने के बाद ग्रामीणों ने कूड़ा सयंत्र के दरवाजे पर जड़े ताले को खोल दिया। महिलाओं ने 15 दिनों के भीतर समस्या का स्थाई हल करने का अल्टीमेटम देते हुए दोबारा से कड़े कदम उठाने की बात कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा संयंत्र में गंदगी और बदबू से क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है। कुरांह के इर्द-गिर्द गंदगी फैल रही है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों की ओर से कूड़ा संयंत्र का कई बार विरोध किया जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा संयंत्र में स्थापित मशीनें नहीं चलने के कारण यह दिक्कत पेश आई है। यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता है तो ग्रामीण इसका विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कूड़ा संयंत्र के...

कांगड़ा शहर से लगभग 35 किमी दूर ...बाबा सिद्ध गोरिया जी का एक प्रसिद्ध मंदिर

चित्र
कांगड़ा शहर से लगभग 35 किमी दूर ...बाबा सिद्ध गोरिया जी का एक प्रसिद्ध मंदिर, कांगड़ा जिले के छोटे से गाँव - परगोर में स्थित है, जहाँ सभी कोनों से श्रद्धालु इस पवित्र स्थान पर विशेष रूप से गुरुवार और रविवार को पवित्र गुफा में बाबा जी के दर्शन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि बाबा जी इस पवित्र स्थान पर आस्था और विश्वास रखने वाले सभी भक्तों पर कृपा करते हैं और हर साल सिद्ध परगोर और दंगल पर भी एक वार्षिक सार्वजनिक मेला आयोजित किया जाता है, जो तीन दिनों तक चलता है जिसमें भक्त न केवल परगोर से - कांगड़ा बल्कि पंजाब, हरियाणा, यूपी और देश के अन्य हिस्सों से भी हिस्सा ले रहे हैं। सदियों से मेले की बहुत प्रासंगिकता है और जो लोग मंदिर के आसपास रहते हैं, ये लोग विशेष रूप से मेला भागीदारी के लिए आने वाले मेहमानों को इकट्ठा करने के लिए पहले से तैयारी करते हैं। इसलिए मेला समारोह का आयोजन तीर्थ मंडल द्वारा स्थानीय प्रशासन के परामर्श से लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है। छोटे से लेकर वृद्धों तक के बच्चों, पुरुषों/महिलाओं में मेले में शामिल होने और लोगों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन लगाने वाल...

बेंगलुरु में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जंबूरी में चंबा जिला के 27 स्काउट एंड गाइड हिस्सा लेंगे

चित्र
चंबा:जितेन्द्र खन्ना/ भारत स्काउटस एंड गाइड के तत्वाधान में कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जंबूरी में चंबा जिला के 27 स्काउट एंड गाइड हिस्सा लेंगे। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए स्काउट एंड गाइड कर्नाटक के लिए रवाना हुए। भारत स्काउट्स एंड गाइड के जिला सचिव अभिमन्यु ठाकुर ने बताया कि छात्रों के दल को स्काउट के जिला संगठन आयुक्त राजेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 21 से 27 दिसंबर तक बेंगलुरु में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जंबूरी में यह दल विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही चंबा की संस्कृति व्यंजन कला और उत्पादों को भी प्रदर्शित करेगा।

बिझड़ी स्कूल में एनएसएस शिविर का सफल समापन एसएमसी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्वयंसेवियों की की सराहना

चित्र
हमीरपुर:विजय ठाकुर/   बड़सर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का वीरवार को समापन हुआ। एनएसएस शिविर के समापन समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य दविंदर कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस समापन समारोह में सबसे पहले एनएसएस के स्वयंसेवियों ने 7 दिनों में किए गए कार्यों व गतिविधियों की जानकारी मुख्यातिथि के सामने रखी। जिसमें स्वयंसेवियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर के दौरान स्कूल परिसर, बिझड़ी बाजार, आसपास के गांवों, सरकारी कार्यालयों व खासतौर पर स्वास्थ्य विभाग के संस्थानों में साफ-सफाई की गई तथा बाजार में रैली निकालकर लोगों को सफाई के महत्व के बारे में व लोगों को नशे से दूर रहने के बारे में भी जागरुक किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने आपदा प्रबंधन सड़क सुरक्षा के बारे में भी लोगों को जागरुक किया है। स्कूल एसएमसी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्कूल में चल रहे 7 दिवसीय शिविर की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों ने शिविर में रहते हुए अनुशासनता का परिचय देते हुए इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न किया है जिसके लिए स्कूल प्रबंधन व स्...

शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा रेखा कपूर ने किया जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन

चित्र
शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा रेखा कपूर ने किया जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन नगरोटा सूरियां: प्रेम स्वरूप शर्मा / राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा स्थित धर्मशाला रेखा कपूर का स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन में आए सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।मुख्य अतिथि रेखा कपूर ने समारोह को संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में विज्ञान की महत्ता को देखते हुए विज्ञान आधारित गतिविधियों की बहुत आवश्यकता है इसलिए चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के माध्यम से छात्र छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारियां हासिल करने में मदद मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से जिला स्तर की टीम बनेगी बह टीम राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर जिला कांगड़ा का नाम रोशन करेगी। इनोवेटिव सांइस मौडल में रावमा स्कूल कोटला प्रथम जबकि डीएवी बागनी द्...

चंबा- साहो मार्ग पर शनिवार सवेरे स्कूटी के अनियंत्रित होकर साल खड्ड में गिरने से युवती की हुई मौत

चित्र
चंबा जितेन्द्र खन्ना / चंबा- साहो मार्ग पर शनिवार सवेरे स्कूटी के अनियंत्रित होकर साल खड्ड में गिरने से युवती की हुई मौत मृतका की पहचान शबनम बटट वासी गांव देहरोग डाकघर टिकरीगढ तहसील चुराह के तौर पर की गई है, जोकि सीएचसी साहो में नर्स के पद पर कार्यरत थी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज में रविवार को करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सीएचसी साहो में बतौर नर्स कार्यरत शबनम बटट शनिवार सवेरे रोजाना की भांति स्कूटी पर सवार होकर डयूटी पर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मच्छराली माता मंदिर के समीप अचानक स्कूटी से नियंत्रण खो देने से नीचे साल खडड में जा गिरी। स्कूटी को गिरता देख मौके पर पहंुचे लोगों ने तुरंत शबनम को गंभीर हालत में खडड से बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा भिजवाने के साथ पुलिस को सूचित किया। मेडिकल कालेज चंबा में शबनम की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया। मगर शबनम की रास्ते में ही मौत हो गई। इस पर परिजन शबनम के शव को लेकर वापिस चंबा लौट आए। इस दुर्घटना को लेकर ...

रोमांस किंग के रूप में राज करने के बाद शाहरुख खान अब एक्शन फिल्मों में काम करना चाहते

चित्र
 रो मांस किंग के रूप में राज करने के बाद शाहरुख खान अब एक्शन फिल्मों में काम करना चाहते हैं शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ''मैंने कभी कोई एक्शन फिल्म नहीं की है, मैंने वास्तव में प्यारी प्रेम कहानियां की हैं, मैंने कुछ सामाजिक नाटक किए हैं, मैंने कुछ बुरे किरदार किए हैं, लेकिन कोई मुझे कोई एक्शन फिल्म के लिए नहीं ले रहा था. शाहरुख खान ने आगे कहा, ''मैं 57 साल का हूं, मैंने सोचा कि अगले कुछ सालों तक मुझे एक्शन फिल्में करनी हैं, मैं मिशन इम्पॉसिबल-ईश जैसी फिल्में करना चाहता हूं. मैं ओवर-द-टॉप तरह की एक्शन फिल्में करना चाहता हूं.'' उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में डर अंजाम जैसी फिल्मों के साथ मानव जीवन के ग्रे शेड्स के साथ भी प्रयोग किया. वहीं गुरुवार को शाहरुख खान को पवित्र शहर मक्का में उमराह करते हुए देखा गया. ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों वीडियो में अभिनेता सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे. उन्होंने जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RSFF) में भी भाग लिया. इससे पहले शाहरुख ने UAE से अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी करने का भी ऐलान किया था. शाहरुख वर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: